फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Missing Malaysian plane mystry

क्या वाकई लापता विमान को ढूंढ लिया गया?

Wed, 19 Mar 2014 03:51 PM IST
Updated Wed, 19 Mar 2014 03:51 PM IST
विज्ञापन
Missing Malaysian plane mystry

हैदराबाद के एक आईटी प्रोफेशनल ने मलेशिया के लापता विमान को ढूंढ निकलने का दावा किया है। MH370 नाम का ये विमान आठ मार्च से लापता है।

विज्ञापन


अनूप माधव यागिना अपने ऑफिस में बैठे उत्सुकतावश डिजिटल ग्लोब सैटलाइट क्यूबी02 पर विमान को ढूंढने की कोशिश कर रहे थे कि अचानक उनको कुछ ऐसी तस्वीर दिखीं जिनमें विमान दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन


उनके मुताबिक ये तस्वीर अंडमान के पास किसी इलाके की है। उन्होंने ये तस्वीरें अपने लेख के साथ सीएनएन की वेबसाइट पर डालीं थीं। अब तक करीब 20 हजार लोग इस पोस्ट को देख चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाई ये थ्योरी

Missing Malaysian plane mystry
इससे पहले एक अमेरिकी छात्र एंट्रयू ओड ने MH370 के लापता होने की जो वजह बताई उसने उसे सोशल मीडिया की सुर्खियों में ला दिया।

स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी के इस अंडरग्रेजुएट स्टूडेंट की थ्योरी के मुताबिक बोइंग 777 एक कमजोर विमान है। उसने अपने दावे की पुष्टि के लिए 2013 में आई फेडरल एविएशन अथॉरिटी का जिक्र भी किया।

उसने बताया कि इस रिपोर्ट के मुताबिक बोइंग 777 के सैटकॉम के नीचे विमान की बॉडी कमजोर है। एंड्रयू ने कहा कि बॉडी में क्रेक के कारण हवा का दवाब कम हुआ होगा और फिर यात्रियों व क्रू मेंबर्स पर बेहोशी छा गई होगी।

एंड्रयू के मुताबिक लोगों को ऑक्सीजन मास्क पहनने तक का मौका नहीं मिला होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed