{"_id":"c072ba8c-16d1-11e2-b648-d4ae52bc57c2","slug":"missing-bihar-boy-found-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुबनी में जिसकी लाश मिली, दिल्ली में जिंदा है वह ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मधुबनी में जिसकी लाश मिली, दिल्ली में जिंदा है वह
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 15 Oct 2012 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में पिछले तीन दिनों से जिस लड़के की मौत पर बवाल मचा हुआ है, वह आज दिल्ली में अपनी प्रेमिका के साथ पाया गया। बिहार पुलिस के महानिदेशक अभयानंद ने बताया कि प्रशांत कुमार झा (17 वर्ष) और उसकी प्रेमिका प्रीती चौधरी दिल्ली में महरौली थाने में हैं और वे दोनो सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
अभयानंद के मुताबिक, प्रशांत और प्रीती पिछले माह से अपने घर से फरार हैं। डीजीपी ने बताया कि उन्होंने प्रशांत से महरौली थाने के प्रभारी जरनैल सिंह के मोबाइल पर बात की है। लड़के और लड़की ने इस बात पुष्टि की है कि वे दोंनो मधुबनी के हैं।
विज्ञापन
महरौली थाना प्रभारी जरनैल सिंह ने बताया कि दोनो को महरौली के दुकान से सामान खरीदते वक्त पकड़ा गया। बिहार के ही एक व्यक्ति ने इनके बारे में पुलिस को सूचना दी। गौरतलब है कि तीन दिन पहले मधुबनी में एक सिरकटी लाश मिली थी। प्रशांत के परिजनों ने दावा किया था कि लाश प्रशांत की है। लेकिन पुलिस ने उन्हें लाश सौंपने से मना कर दिया। जिसके बाद स्थानीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। मामला तूल पकड़ता देख रविवार को मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को अपनी अधिकार यात्रा भी रद्द करनी पड़ी। मधुबनी में हुए गोली कांड के विरोध में आज बिहार के मुख्य विपक्षी दलों ने बंद का आयोजन किया था।