फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   missed calls start love story ruined life

मिस्ड कॉल से शुरू हुई प्रेम कहानी ने बर्बादी पर पहुंचाया

Mon, 17 Dec 2012 07:52 AM IST
बुलंदशहर/ब्यूरो
बुलंदशहर/ब्यूरो Updated Mon, 17 Dec 2012 07:52 AM IST
विज्ञापन
missed calls start love story ruined life

मिस्ड कॉल से शुरू हुई प्रेम कहानी ने अनूपशहर की एक युवती को बर्बादी के कगार पर ला दिया है। धोखेबाज प्रेमी एक साल तक शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करता रहा। अब गर्भवती होने पर शादी से इंकार कर दिया और युवती पर गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा।

विज्ञापन


युवती ने गर्भपात से इंकार किया तो प्रेमी ने तीन दिन तक पीड़िता को दोस्त के घर बंधक बनाकर जान देने के लिए प्रेरित करने लगा। शनिवार रात अचानक युवती के हाथ उसके दोस्त का मोबाइल लगा और सौ नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन


पुलिस के मौके पर पहुंचते ही प्रेमी और उसका दोस्त दोनों भाग गए और पुलिस पीड़िता को महिला थाने ले आई। बहरहाल, पीड़िता पुलिस कस्टडी में है और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनूपशहर क्षेत्र के गांव निवासी युवती के मोबाइल पर सवा साल पहले अनजाने नंबर से मिस्ड कॉल आई। नंबर पर कॉल करने के बाद युवती की बात नगर निवासी एक युवक से होने लगी। कुछ ही दिनों में दोनों की दोस्ती हुई और वह एक दूसरे से मिलने लगे और बात प्यार मुहब्बत तक पहुंच गई।

दोनों ने साथ-जीने मरने की कसम खाने लगे। इसी बीच युवती नोएडा की एक निजी कंपनी में जॉब करने लगी। युवक भी अपनी प्रेमिका के पास जाकर रात भर रुकने लगा। तीन माह पहले युवती गर्भवती हो गई और युवक से शादी की जिद करने लगी।

इस पर युवक उससे गर्भपात कराने की जिद पर अड़ गया। युवती ने शर्त रखी कि पहले शादी होगी, इसके बाद जैसा ठीक होगा वैसे करेंगे। तीन दिन पहले युवक ने युवती को बुलंदशहर बुलाया और गर्भपात कराने की जिद करने लगा। युवती ने पहले शादी के लिए कहा, बस यहीं बात बिगड़ गई।

युवक ने नगर की आवास विकास कालोनी निवासी अपने दोस्त के कमरे पर युवती को बंधक बना लिया और उसे जहर लाकर आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने लगा। इस पर युवती प्रेमी को धोखा देने पर जेल भिजवाने की जिद करने लगी।


शनिवार रात अचानक युवती के हाथ उसके दोस्त का मोबाइल लगा और सौ नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही धोखेबाज प्रेमी और उसका दोस्त भाग गए और पुलिस पीड़िता को महिला थाने ले आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed