{"_id":"a09dd5d2d90882cc7b6981f8810ac8da","slug":"miss-north-india-princess-contest-final-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगा मिस नॉर्थ इंडिया का फैसला","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आज होगा मिस नॉर्थ इंडिया का फैसला
प्रियंका पांडेय पाडलीकर/ अमर उजाला, आगरा
Updated Fri, 29 Aug 2014 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल थामे रखिए, उत्तर भारत के सबसे हसीन चेहरे यानी फेम मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज के विजेता की तलाश आज रात पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
29 अगस्त की शाम आगरा के होटल रेडिसन ब्लू में 27 अगस्त से 29 अगस्त तक चल रही फेम मिस नॉर्थ इंडिया प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए उत्तर भारत के अलग-अलग कोनों से चयनित 21 प्रिसेंज में से विजेता आज रात हमारे सामने होगी।
तस्वीरें: ग्रांड फिनाले से पहले लुक को फाइनल टच देतीं मॉडल्स
विज्ञापन
फेम और amarujala.com द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में चयनित की गईं 21 मॉडल्स को 27 अगस्त से 29 अगस्त तक मॉडलिंग से जुड़ा प्रशिक्षण दिया गया है जिसमें उन्हें रैंप पर चलने से लेकर मेकअप, बालों की स्टाइलिंग, व्यक्तित्व विकास के बारे में प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
तस्वीरें: मिस नॉर्थ इंडिया: देखिए ताज और हुस्न का मेल
इस दौरान मेंटर के रूप में वरिष्ठ इंडस्ट्री प्रोफेशनल अवलीन कौर, फैशन शो डायरेक्टर बृजेश सक्सेना, संगीतकार किशन गाजावत और मॉडल व एक्ट्रेस पल्लवी सप्रा प्रतिभागियों की प्रतिभाओं को निखारने का काम किया है।
तस्वीरें: देखिए मॉडल्स का स्विमिंग पूल फोटो शूट
वहीं, ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा और इशिका तनेजा ने उन्हें मेकअप से जुड़ी बारीकियों की जानकारी दी। जबकि हेयर स्टाइलिस्ट गुंजन गौड़ ने उन्हें बालों की स्टाइलिंग से प्रशिक्षित किया है।
तस्वीरें: देखिए, उत्तर भारत के सबसे हसीन चेहरे
इतना ही नहीं, प्रशिक्षण के दौरान स्विमिंग पूल से लेकर ताज महल तक, मॉडल्स के कई फोटोशूट करवाए गए हैं। मॉडलिंग के लिहाज से तैयार की गईं 21 प्रतिभागियों में से कौन है सर्वश्रेष्ठ सुंदरी, यह जानने के लिए आपको रात तक का इंतजार तो रखना ही होगा।