फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Patna stampede - mismanagement big reason for stampede in patna

पटना में भगदड़, अव्यवस्था ने ली लोगों की जान

Sat, 04 Oct 2014 08:55 PM IST
Updated Sat, 04 Oct 2014 08:55 PM IST
विज्ञापन
Patna stampede - mismanagement big reason for stampede in patna

यहां के गांधी मैदान में विजयादशमी पर्व पर रावण दहन के बाद मची भगदड़ में गई जानों के लिए प्रशासनिक लापरवाही भी जिम्मेदार है। मैदान में 5 लाख की भीड़ मौजूद थी।

विज्ञापन


देर शाम तक कार्यक्रम के चलने के बावजूद प्रशासन ने रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की थी। सुरक्षा का सारा ध्यान मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के जाने वाले गेट पर था।
विज्ञापन


गांधी मैदान में नौ गेट होने के बावजूद केवल चार गेट ही खुले थे, उनमें से केवल एक गेट लोगों के निकलने के लिए था। ऐसे में अंधेरे और महज 10 फुट चौडे़ गेट के कारण लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जब तक वीआईपी गेट से रामगुलाम चौक आती तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। पटना प्रशासन की यह अव्यवस्था उस घटना के बाद की है जब दो साल पहले ही गांधी मैदान के करीब ही अदालत घाट पर छठ पूजा के दौरान भगदड़ में कई लोग मारे गए और पिछले साल ही मोदी की सभा के दौरान बम धमाके हुए थे।

अस्पताल में हंगामा

Patna stampede - mismanagement big reason for stampede in patna

हादसे के बाद पीएमसीएच में अफरातफरी का माहौल रहा। अपनों की तलाश में पीएमसीएच पहुंचे लोग भटकते रहे। लोगों का आरोप है कि उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा।

कई लोगों का गुस्सा इस बात को लेकर था कि उनके बच्चे लापता हैं और उन्हें जानकारी नहीं दी जा रही है। मीडिया तक को अंदर नहीं जाने दिया गया।

लोगों में प्रशासन और सरकार के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा दिखा। लोगों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूरे अस्पताल परिसर को पुलिस छावनी में बदल दिया गया।

आयुक्त एन विजय लक्ष्मी समेत पटना के सभी आला अधिकारी पीएमसीएच में कैंप कर रहे हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि भगदड़ के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पूरे परिसर में चीख चीत्कार और नारेबाजी का माहौल था।

सोनिया, लालू ने जताया शोक

Patna stampede - mismanagement big reason for stampede in patna

बिहार में रावण दहन के बाद हुई भगदड़ में लोगों की मौत पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने शोक प्रकट किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक बयान में दुर्भाग्यपूर्ण हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों की सलामती की प्रार्थना की।

वहीं दूसरी ओर राजद प्रमुख ने कहा कि गांधी मैदान भगदड़ की घटना प्रशासनिक चूक का मामला लगता है। दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

भाजपा नेता सीपी ठाकुर और पार्टी सांसद रामकृपाल यादव ने पीएमसीएच अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि ज्यादातर घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed