मछली ने की भारत की जीत की भविष्यवाणी
भारत और आस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में हो रहे सेमीफाइनल मुकाबले का परिणाम चाहे जो निकले लेकिन एक उम्मीद भारतीय प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर लेकर आई है।
चेन्नई के एक एक्वेरियम में रखी एक मछली ने भारतीय टीम की जीत की भविष्यवाणी कर दी है। इस मछली के संकेत को इसलिए भी महत्वपूर्ण कहा जा सकता है कि अब से पूर्व के ज्यादातर मुकाबलों में इस मछली ने सटीक परिणाम की घोषणा पहले ही कर दी थी।
ऐसे में इसके को भारत के लिए अच्छी खबर कहा जा रहा है। चेन्नई के एक्वेरियम में रखी इस मछली का नाम चाणक्य है, जिसने इससे पूर्व भी कई मैचों में बिल्कुल सही घोषणा की है।
फुटबाल वर्ल्ड कप में सामने आया था चमत्कारी आक्टोपस
इस मछली के इशारों को समझने के लिए दोनों देशों के छोटे-छोटे झंडों को प्लास्टिक के एक छोटे से प्लेटफार्म पर रख कर पानी में छोड़ दिया जाता है। जिसके बाद मछली इनमें से किसी एक को छूकर अपना संदेश देती है।
बुधवार को जब भारत और आस्ट्रेलिया के झंडों को अलग अलग पानी में छोड़ा गया तो इसने भारत के झंडे को छूकर अपना संदेश दे दिया। जिसके बाद से उम्मीद लगाई जा रही है कि भारत की टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर सकती है।
बताया गया है कि इससे पूर्व इसी चाणक्य मछली ने भारत के सभी मुकाबलों का सटीक आंकलन किया था। जिसके बाद से इस मछली से परिणाम जानने को लेकर लोगों में जिज्ञासा बढ़ गई है।
बता दें कि कुछ साल पूर्व स्पेन में हुए फुटबाल वर्ल्ड कप के दौरान भी एक ऑक्टोपस टूर्नामेंट के मुकाबलों की सटीक भविष्यवाणी को लेकर चर्चा में आया था। हालांकि बाद में उसकी मौत हो गई थी।
Chennai: Fish Chanakya ll predicts India's win in tomorrow's #IndVsAus cricket World Cup semi-finals 2015. https://t.co/VYIre3JBK3
— ANI (@ANI_news) March 25, 2015