{"_id":"5af62798-0f8d-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"minus-marking-in-neet-exams-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ‘नीट’ में होगी माइनस मार्किंग","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अब ‘नीट’ में होगी माइनस मार्किंग
कानपुर/ब्यूरो
Updated Sat, 06 Oct 2012 01:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी, गैर सरकारी मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस, बीडीएस, एमएस और एमडी कोर्स में एडमिशन के लिए प्रस्तावित नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) यूजी, पीजी 2013 में माइनस मार्किंग होगी। यह आदेश मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) ने जारी कर दिया है। काउंसिल के मुताबिक, टेस्ट में सभी सवाल 4 नंबर के होंगे और हर गलत जवाब पर एक नंबर माइनस हो जाएगा। यह व्यवस्था पहली बार लागू की गई है।
विज्ञापन
देश के 271 सरकारी और गैर सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए इस बार 5 मई, 2013 को सिंगल एंट्रेंस टेस्ट सीबीएसई कराएगी। इससे देश भर में एमबीबीएस की 31,000 सीटें भरी जाएंगी। एंट्रेंस टेस्ट में 10 से 11 लाख स्टूडेंट्स के शामिल होने का अनुमान है। इसके फार्म नवंबर के दूसरे सप्ताह से भरे जा सकेंगे।
विज्ञापन
फोन पर बातचीत में सीबीएसई के चेयरमैन डॉ. विनीत जोशी ने बताया कि एमबीबीएस और बीडीएस के एंट्रेंस टेस्ट में 180 सवाल पूछे जाएंगे। फिजिक्स और केमिस्ट्री के 45-45 और बायोलॉजी के 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर 3 घंटे में हल करना होगा। वेटनरी, एग्रीकल्चर, हार्टिकल्चर और नर्सिंग कोर्स के लिए अभी तक गजट नहीं जारी हो सका है। इसकी कवायद चल रही है।
विज्ञापन
इन बातों का रखें खास ख्याल
-एनसीईआरटी की किताब जरूर पढ़ें, वहीं से प्रश्न पूछे जाएंगे
-टाइम मैनेजमेंट जरूरी, 1 मिनट में 1 प्रश्न हल करें
-15 से 20 मॉक टेस्ट दें, स्पीड बढ़ेगी, एआईपीएमटी के पुराने पेपर देखें
-कक्षा 11 व 12 का सीबीएसई सिलेबस कुछ अलग है, सटीक तुलना करें