फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   minsiters in fadnavis govt in maharashtra.

फडनवीस सरकार में इन सबका मंत्री बनना तय

Tue, 28 Oct 2014 11:22 AM IST
सुरेंद्र मिश्र/अमर उजाला, मुंबई
सुरेंद्र मिश्र/अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 28 Oct 2014 11:22 AM IST
विज्ञापन
minsiters in fadnavis govt in maharashtra.

महाराष्ट्र में पहली बार अपने दम पर सरकार बनाने जा रही भाजपा ने मुख्यमंत्री पद पर देवेंद्र फडनवीस की ताजपोशी के साथ ही मंत्रियों के विभाग भी तकरीबन तय कर लिए हैं। पूर्व केंद्रीय ग्राम विकास मंत्री दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा महाराष्ट्र में ग्राम विकास विभाग की मंत्री बनेंगी। हालांकि मंत्रालय का बंटवारा शपथ समारोह के बाद होगा लेकिन पार्टी ने मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


केंद्र में मोदी सरकार बनने पर गोपीनाथ मुंडे को ग्राम विकास मंत्री बनाया गया था लेकिन उनकी वाहन दुर्घटना में मौत हो गई। मुंडे के निधन के बाद उनकी बेटी पंकजा मुंडे उनकी राजनीतिक वारिस बनीं। सूत्रों के अनुसार पंकजा के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से को एक बार फिर वित्त मंत्री बनाया जा सकता है। खड़से पूर्व की शिवसेना-भाजपा सरकार में भी वित्त मंत्री रह चुके हैं जबकि सुधीर मुनगंटीवार को राजस्व विभाग की जिम्मेदारी मिल सकती है। पार्टी में युवा चेहरे के रूप में शुमार विनोद तावड़े को गृहमंत्री बनाए जाने की चर्चा है। इसके अलावा मुंबई से ही पूर्व मंत्री प्रकाश मेहता को सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) मंत्री बनाए जाने की संभावना है।
विज्ञापन


नई सरकार के गठन की औपचारिक चर्चा के लिए मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और महासचिव जेपी नड्डा मुंबई पहुंचेंगे। दोपहर एक बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में विधायकों के साथ बातचीत के बाद शाम चार बजे विधान भवन में विधायक दल की औपचारिक बैठक होगी। बैठक में देवेंद्र फडनवीस के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने शुरू की ऐतिहासिक तैयारी

minsiters in fadnavis govt in maharashtra.

पार्टी सूत्रों ने बताया कि मंगलवार की शाम या फिर बुधवार की सुबह भाजपा का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल सी. विद्यासागर राव से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगा।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होगी आम जनता
भाजपा ने शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने बताया कि समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित करीब एक दर्जन कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। इसके अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। खास बात यह है कि इस समारोह में आम जनता को भी शरीक होने का मौका मिलेगा।

समारोह में खलल डाल सकता है नीलोफर
31 अक्तूबर को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अरब सागर में नीलोफर चक्रवाती तूफान खतरा बन सकता है। यह चक्रवात उत्तर गुजरात और पाकिस्तान की दिशा की ओर बढ़ चला है। इससे राज्य को कोई खतरा नहीं है लेकिन मुंबई के सागरी तट पर इसका असर हो सकता है, जिससे 30 और 31 अक्तूबर को मुंबई सहित कोंकण और पश्चिम महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना है। 31 अक्तूबर को ही शपथ समारोह है, जिसमें बारिश खलल डाल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed