फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   minorities are not safe in gujarat says PM

'गुजरात में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं'

Sun, 09 Dec 2012 03:17 PM IST
अहमदाबाद/इंटरनेट डेस्क
अहमदाबाद/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 09 Dec 2012 03:17 PM IST
विज्ञापन
minorities are not safe in gujarat says PM

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुजरात के वनसाड में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा है कि प्रदेश में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं।

विज्ञापन


उन्होंने मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि गुजरात में स्कूलों की हालत ठीक नहीं है। गुजरात में विकास कुछ ही लोगों को हुआ है और बड़ा तबका इससे अछूता है।

विज्ञापन


मनमोहन सिंह ने कहा कि गुजरात में 41 फीसदी महिलाएं कुपोषित हैं। मानव विकास में गुजरात का 18वां स्थान है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात में युवाओं के लिए रोजगार के मौके नहीं हैं। गुजरात के गांवों में स्वास्थ्य सुविधा का अभाव है।  

मनमोहन सिंह ने कहा कि अगर गुजरात की जनता राज्य में कांग्रेस की सरकार बनवाती है तो राज्य का हर नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करेगा।

उन्होंने कहा कि हम विपक्षी दलों की तरह लोगों के बीच भेदभाव नहीं करते और हम राज्य में एकता और विकास चाहते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात के लोगों को विभाजनकारी राजनीति करने वाले नेताओं से मुक्ति पानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed