{"_id":"825eaf26-b0e6-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"minor-rape-east-delhi-dcp-shifted-middle-level-officers-reshuffled","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली रेप: डीसीपी पर गाज, कई वर्दी वालों के तबादले","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली रेप: डीसीपी पर गाज, कई वर्दी वालों के तबादले
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2013 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को दिल्ली पु़लिस के कई आला अधिकारियों की कुर्सी हिल गई। पुलिस कमिशनर नीरज कुमार की छुट्टी की खबरों के बीच कई अधिकारियों का तबादला कर दिया गया।
दिल्ली के उपराज्यपाल तेजेंद्र खन्ना की ओर से जारी बयान के मुूताबिक, सिक्योरिटी (प्रधानमंत्री) में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात संजय कुमार को बाहरी जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बाहरी जिले के डीसीपी भोलाशंकर जयसवाल को दक्षिण जिले का डीसीपी बनाया गया है।
वहीं दक्षिण जिला डीसीपी छाया शर्मा और डीसीपी (पुलिस मुख्यालय) पद पर तैनात उनके पति विवेक किशोर का तबादला मिजोरम कर दिया गया है।
गांधी नगर में छह वर्षीय बच्ची के साथ दरिदंगी मामले में जिला डीसीपी प्रभाकर पर भी गाज गिर गई। उन्हें जिला डीसीपी के पद से हटाकर सिक्योरिटी (प्रधानमंत्री) भेज दिया गया है।
विज्ञापन
उनकी जगह सिक्योरिटी (प्रधानमंत्री) में तैनात अजय कुमार को पूर्वी जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सीपी की छुट्टी तय
महिलाओं के खिलाफ हिंसा और उसे लेकर बार-बार हो रहे आंदोलनों को देखते हुए गृहमंत्रालय ने पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार को भी हटाने का मन बना लिया है।
अभी आदेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन मंत्रालय ने स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि कुमार को हटाने की फाइल बढ़ चुकी है और गृह मंत्री शिंदे के पास पहुंचने के बाद आदेश जारी हो जाएगा।
हालांकि दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने कमिश्नर की छुट्टी होने संबंधी खबरों का खंडन कर दिया।
इस सिलसिले में जब गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘अभी फाइल मेरे सामने नहीं आई है।’ मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने सोमवार को शिंदे से मुलाकात की थी।