बिहार: अपहरण के बाद कराया धर्मपरिवर्तन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में एक हिंदू नाबालिग का अपहरण कर जबरदस्ती उसका धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है।
शिकायत पर पुलिस ने एएसपी नीरज कुमार सिंह को मामले की जांच करने के आदेश दे दिए हैं। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर सुधार गृह में भेज दिया है।
भागलपुर के एसएसपी विवेक कुमार ने एफआईआर का हवाला देते हुए बताया कि लड़की की मां ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उनकी 17 साल उनकी बेटी भागलपुर जिले में स्थित अपने पैतृक गांव धुवाबे में एक कार्यक्रम में गई थी।
वहीं से चार युवक उसका अपहरण कर पटना के रास्ते दिल्ली ले गए। दिल्ली से दोबारा उसे भागलपुर लाए जहां मॉन्टी नामक युवक ने उससे शादी कर ली।
पुलिस के हत्थे चढ़ा एक आरोपी
एफआईआर के मुताबिक नाबालिग किसी तरह से मॉन्टी के घर से भागकर अपने घर पहुंची और वहां अपनी आप बीती सुनाई। उसने बताया कि मॉन्टी ने उसे अपने धर्म की गलत जानकारी दी थी।
उसके साथ मारपीट भी की जाती थी और जबरदस्ती उससे इस्लाम कबूल करवाया गया। इसके साथ ही उसे रेड लाइट एरिया में बेच देने और उसके घरवालों को जान से खत्म करने की भी धमकी दी जाती थी।
पुलिस ने लड़की को 24 मई को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराया था। वहीं एसएसपी ने कहा कि कोर्ट में नाबालिग ने अपने बयान में कहा कि वह अपनी मर्जी से लड़के के साथ गई थी।