फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   minor girl dead after gangrape in mumbai

4 नाबालिगों ने 10 साल की लड़की से किया रेप, मौत

Wed, 26 Jun 2013 03:33 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
मुंबई/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 26 Jun 2013 03:33 PM IST
विज्ञापन
minor girl dead after gangrape in mumbai

नवी मुंबई में रेप का दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। 14 से 16 साल के चार लड़कों ने 10 साल की एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया। इलाज के दौरान लड़की की अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने चारों लड़कों को हिरासत में ले लिया है।

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के अनुसार, इसी महीने लड़की से दो बार रेप हुआ। 14 जून को दूसरी बार इस लड़की से रेप हुआ।
विज्ञापन


हालांकि डॉक्टर उसकी मौत के कारणों का पता लगा रहे हैं।

बुखार से तपती लड़की को जब उल्टियां होने लगी तो 20 जून को उसे एनएमएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर सुरेश भोसले ने बताया कि जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि लड़की के निजी अंगों से खून बह रहा था।

तबीयत बिगड़ने पर 20 जून को ही उसे डी वाई पाटिल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पाटिल अस्पताल के डॉक्टर श्याम महात्रे ने बताया कि जब लड़की को यहां लाया गया तो वह बेहोशी की हालत में थी। उसे वेंटिलेटर की जरूरत थी। बुखार के साथ-साथ टीबी के भी लक्षण थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर महात्रे के अनुसार, डॉक्टरों को सोमवार को रेप के बारे में पता चला। उसके शरीर के बाहरी हिस्से पर कोई जख्म या रेप के निशान नहीं दिखे। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही लड़की की मौत की सही वजह पता चल सकेगी।

सोमवार को कुछ सहेलियों ने लड़की की मां को बताया कि उससे रेप हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed