{"_id":"dbb9a692-a921-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"minor-accused-old-enough-for-punishment-says-jayanthi-natarajan","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नाबालिग दुष्कर्मी भी उतनी ही कड़ी सजा का हकदार’","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
‘नाबालिग दुष्कर्मी भी उतनी ही कड़ी सजा का हकदार’
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 20 Apr 2013 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री जयंती नटराजन ने दिल्ली गैंग रेप के नाबालिग आरोपी को भी कड़ी सजा देने की वकालत की है।
विज्ञापन
वह शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में यहां बोल रही थीं।
जयंती ने कहा, ‘मेरा मानना है कि अगर कोई नाबालिग दुष्कर्म जैसा जघन्य अपराध करता है तो वह वयस्कों जैसी उतनी ही कड़ी सजा पाने का हकदार है।
दिल्ली गैंग रेप मामले में तो आरोपी नाबालिग युवक के बालिग होने में महज कुछ ही दिन बाकी थे। उसे भी सख्त सजा दी जानी चाहिए।’
पिछले साल दिसंबर में दिल दहला देने वाली इस घटना में नाबालिग आरोपी ने अपने साथियों समेत एक 23 साल की फिजियोथिरैपिस्ट छात्रा के साथ दुष्कर्म जैसी जघन्य अपराध को अंजाम दिया था।
बाद में बुरी तरह घायल छात्रा की अस्पताल में मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में जल्द न्याय होगा। मामले की सुनवाई रोजाना अदालत में चल रही है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म के मामलों में सजा की दर कम होना बेहद दयनीय है।
विज्ञापन