फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ministry will listen complaint on facebook and mail

नई सरकार अब फेसबुक से सुनेगी जनता की शिकायतें

Thu, 29 May 2014 07:52 AM IST
Updated Thu, 29 May 2014 07:52 AM IST
विज्ञापन
ministry will listen complaint on facebook and mail

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का कामकाज संभालने के साथ ही मेनका गांधी ने तकनीक का इस्तेमाल कर मंत्रालय के कामकाज को प्रभावशाली बनाने की पहल कर दी है।

विज्ञापन


महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाली वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए मेनका फेसबुक और ईमेल का सहारा लेंगी। पीड़ितों तक पहुंचने और उनकी समस्याओं को सुनने के लिए एक नया ईमेल एड्रेस बनाया जाएगा, जिस पर वे खुद निगरानी रखेंगी।

विज्ञापन

फेसबुक पेज तैयार करेगा मंत्रालय

ministry will listen complaint on facebook and mail

सोशल मीडिया के सहारे पीड़ितों की समस्याओं के निवारण के लिए सबसे पहले फेसबुक पेज तैयार किया जाएगा।

नए कार्यालय में अधिकारियों के साथ बातचीत करने के बाद उन्होंने कहा कि शिकायत निपटारे और लोगों से बातचीत के लिए फेसबुक पर विशेष पेज तैयार होगा।

इस पर महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दे खासतौर पर बच्चों को गोद लेने, यौन अपराध और दूसरे अत्याचारों के मामले लिए जाएंगे। फेसबुक के सहारे मंत्रालय शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क करेगा। help@wcd.nic.in के पते पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

प्रधानमंत्री के समक्ष होगा पेश

ministry will listen complaint on facebook and mail

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मंत्री ने बातचीत के दौरान बच्चों के गोद लेने के घटते अनुपात पर भी चिंता जाहिर की। मंत्रालय के अधिकारियों को इस मुद्दे पर चर्चा करने और वस्तुस्थिति में सुधार के लिए आगे की योजना तैयार करने को कहा गया है।

करीब एक घंटे तक अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने मंत्रालय के कामकाज का विस्तार से ब्यौरा लिया। मौजूदा योजनाओं, नीतियां, और आगे के रोडमैप पर भी चर्चा हुई।

सूत्रों के मुताबिक, मेनका गांधी को पेश की गई प्रस्तुति को जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष भी पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed