फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ministry of railway prepare new scedule for next two month

अगले दो माह में रेल यात्रा का है प्लान, तो जरूर पढ़ें ये खबर

Fri, 04 Dec 2015 08:34 AM IST
Updated Fri, 04 Dec 2015 08:34 AM IST
विज्ञापन
ministry of railway prepare new scedule for next two month

उत्तर भारत में कोहरे के कहर के चलते जनवरी-फरवरी में 450 से अधिक ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी कम की जाएगी। रेलवे के मुताबिक प्रभावित होने वाली ट्रेनों में राजधानी, शताब्दी सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं। योजना के मुताबिक 8 जनवरी से 28 फरवरी के बीच इन ट्रेनों की आवाजाही सप्ताह में एक से तीन दिन कम की जाएगी।

विज्ञापन


रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोहरे की स्थिति से निपटने के लिए रेलवे ने 458 ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी कम करने की योजना तैयार की है। कोहरे के मौसम में खराब दृश्यता की वजह से मालगाड़ी और यात्री ट्रेनों की गतिशीलता कम हो जाती है। कोहरा प्रभावित क्षेत्र में ड्राइवरों पर ट्रेन की गति को लेकर भी प्रतिबंध होता है, जो ट्रेन और यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी होता है।
विज्ञापन


हालांकि पिछले साल के विपरीत इस साल किसी भी शताब्दी या राजधानी ट्रेन को निरस्त नहीं किया गया है। इस दौरान साप्ताहिक, द्विसाप्ताहिक, त्रिसाप्ताहिक ट्रेनों और 36 जोड़ी लोकप्रिय ट्रेनों को इससे मुक्त रखा गया है, उनका आवागमन इस दौरान अपरिवर्तित रहेगा। रेलवे के मुताबिक केवल उन्हीं ट्रेनों की आवाजाही कम की गई है जो प्रतिदिन चलती हैं या सप्ताह में चार दिन से अधिक चलती हैं, इन ट्रेनों का ट्रिप सप्ताह में एक से तीन दिन तक कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों का ट्रिप सप्ताह में एक दिन होगा कम

ministry of railway prepare new scedule for next two month

चंडीगढ़ शताब्दी, अमृतसर स्वर्ण शताब्दी, लुधियाना शताब्दी, जम्मू तवी राजधानी, कोलकाता राजधानी, पटना राजधानी, सियालदह राजधानी, मुंबई राजधानी, भोपाल शताब्दी और भुवनेश्वर राजधानी

ये ट्रेनें सप्ताह में दो दिन कम चलेंगी
सप्ताह में दो दिन कम चलने वाली ट्रेनों में लखनऊ शताब्दी, कालका शताब्दी, देहरादून शताब्दी और जयपुर-आगरा शताब्दी प्रमुख हैं। इसके अलावा कानपुर शताब्दी सप्ताह में तीन दिन कम चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed