कितने रईस हैं पीएम मोदी के मंत्री, आप भी जानिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा केंद्रीय मंत्रियों की परिसंपत्ति और देनदारियों के बारे में जारी नवीनतम विस्तृत जानकारी के अनुसार, ज्यादातर मंत्रियों ने अपनी कुल परिसंपत्ति में रियल एस्टेट को तरजीह दी है।
कुछ ही मंत्रियों ने शेयरों और बांडों में निवेश किया है। ज्यादातर मंत्रियों के पास नकदी कुछ हजार रुपये हैं और उन्होंने अपने पैसे फिक्स्ड डिपॉजिट में जमा किया हुआ है।
प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा अभी राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, नितिन गडकरी, मनोहर परिकर, मेनका गांधी और हर्षवर्धन सहित कुछ शीर्ष मंत्रियों की परिसंपत्तियों का खुलासा किया जाना बाकी है। आइए जानते हैं कि मोदी सरकार के किस मंत्री की परिसंपत्तियों में क्या-क्या शामिल है।
मंत्रियों की परिसंपत्तियों में रियल्टी शीर्ष पर
महेश शर्मा संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) - पांच घर (कुल मूल्य 19.19 करोड़ रुपये), दो कार (टोयटा लैंड क्रूजर और मित्सुबिशी लांसर), कंपनी शेयरों में निवेश।
डॉ. जीतेंद्र सिंह प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री - जम्मू में 1.97 करोड़ रुपये का घर, 33 लाख रुपये की खेती वाली जमीन।
स्मृति ईरानी मानव संसाधन विकास मंत्री - मुंबई में 90 लाख का घर और गोवा में 87.50 लाख का अपार्टमेंट, दो कार, आभूषण, बैंक जमा, एफडी, एनएससी और असूचीबद्ध कंपनियों के शेयर।
राधा मोहन सिंह कृषि मंत्री - बिहार और नोएडा में 62 लाख की प्रॉपर्टी, बिहार में कृषि और गैर-कृषि वाली जमीन, सोना और एफडी में निवेश, दो मोबाइल, एक घड़ी, एक रिवॉल्वर और एक राइफल।
थावर चंद गहलोत, बीरेंद्र सिंह और हरसिमरत कौर की संपत्ति
थावर चंद गहलोत सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री - 39 लाख की दो हाउस प्रॉपर्टी, 1.6 करोड़ रुपये का एक पेट्रोल पंप, दो मोटरसाइकिल, एक टैंक्र लॉरी, दो कार (एक मारुति स्विफ्ट और टाटा सफारी) और एक स्कूटी, सोने के आभूषण, मोबाइल, आईपैड और बैंक जमा के अलावा एक रिवॉल्वर और एक बंदूक।
चौधरी बीरेंद्र सिंह ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री - हरियाणा में तीन और दिल्ली में एक घर, हरियाणा में खेती और कॉमर्शियल बिल्डिंग वाली प्रॉपर्टी, दो कार (मर्सडीज और इनोवा) और बैंकों में एफडी के अलावा अन्य जमा।
हरसिमरत कौर बादल खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री - बैंकों, असूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों (जिसमें पति सुखबीर सिंह बादल द्वारा उपहार में दिए गए ऑर्बिट रिसॉर्ट्स लि के शेयर भी शामिल हैं) में निवेश, शेयरखान लि के साथ एक निवेश खाता।
नागरिक उड्डयन मंत्री राजू के पास कई कंपनियों के शेयर
अशोक गजपति राजू नागरिक उड्डयन मंत्री - बैंक खाते, एफडी, विभिन्न कंपनियों के शेयरों और बांडों में निवेश। शेयरों में टाटा स्टील, एग्रो टेक फूड्स, अशोक लीलैंड, बालाजी टेलीफिल्म्स, केयर्न इंडिया, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, धनलक्ष्मी बैंक, एक्साइड, हैवेल्स, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एनएचपीसी, एनडीटीवी, एनटीपीसी, सन टीवी, टीवीएस मोटर्स, विप्रो, भारती एयरटेल, कोल इंडिया, एचडीएफसी लिमिटेड, आइडिया सेल्युलर, टीवी टुडे, यूनाइटेड स्पिरिट्स और यस बैंक शामिल हैं।
इन्होंने विस्तार से जानकारी दी है। उनके पास एक जीप और एक नैनो कार है। इसके अलावा उनके पास खेती की जमीन के अलावा कॉमर्शियल और आवासीय प्रॉपर्टी है।
जेपी नड्डा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री - आवासीय संपत्ति और जमीन, बचत बैंक खाता, सावधि जमा, बीमा पॉलिसियां, दो कार और आभूषण।
सुषमा स्वराज के पास 23 लाख के आभूषण
रविशंकर प्रसाद दूरसंचार मंत्री - बैंकों के अलावा बांडों, डिबेंचर्स और म्यूचुअल फंड सहित 25 तरह के वित्तीय निवेश। इसमें सहारा मल्टी प्लस में किया गया 2,54,156 रुपये का निवेश भी शामिल है। इसके अलावा चार कार, आभूषण, खेती और गैर-कृषि वाली जमीन और आवासीय प्रॉपर्टी।
सुषमा स्वराज विदेश मंत्री - दिल्ली में एक आवासीय फ्लैट, पलवल में पुश्तैनी जमीन, 23 लाख के आभूषण और एफडी।
वेकैया नायडू शहरी विकास मंत्री - बैंक में 28 लाख जमा। पत्नी के नाम पर कुछ प्रॉपर्टी।
सुरेश प्रभु रेल मंत्री - मुंबई में एक फ्लैट, महाराष्ट्र में कृषि वाली जमीन और गोवा में गैर-कृषि वाली जमीन। म्यूचुअल फंडों, सूचीबद्ध और असूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में निवेश।