फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Minister threatens to resign and made off alcohol sales

मंत्री ने दी इस्तीफे की धमकी, बंद हुई शराब

Wed, 21 Jan 2015 09:26 AM IST
Updated Wed, 21 Jan 2015 09:26 AM IST
विज्ञापन
Minister threatens to resign and made off alcohol sales

मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार ने चंद्रपुर जिले में शराब बंद करने का अहम फैसला किया। इससे राज्य के वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने राहत की सांस ली है। शराब बंदी लागू नहीं करने पर मंत्रिमंडल से इस्तीफे की तैयारी कर चुके मुनगंटीवार अब सरकारी बंगले में जाने को भी तैयार हो गए हैं।

विज्ञापन


इसके साथ ही विदर्भ के वर्धा, गड़चिरोली के बाद चंद्रपुर शराब बंदी वाला तीसरा जिला बन गया है। चंद्रपुर जिले से विधायक और राज्य के वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने 28 अक्तूबर को मंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रतिज्ञा की थी कि जब तक जिले में शराब बंदी लागू नहीं की जाएगी वह सरकारी बंगले में नहीं जाएंगे।
विज्ञापन


मुनगंटीवार ने बताया कि बीते पांच साल से शराब के नशे के कारण चंद्रपुर जिले के सैकड़ों परिवारों का घर उजड़ गया। उन्होंने कहा कि चुनाव में हमने जनता को भरोसा दिया था, इसलिए शराब बंदी लागू करने के लिए कटिबद्ध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र के तीन जिलों में नहीं बिकेगी शराब

Minister threatens to resign and made off alcohol sales

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यदि मंत्रिमंडल शराब बंदी का निर्णय नहीं लेती है तो वह मंत्री पद से इस्तीफा दे देते। इससे पहले चंद्रपुर में शराब बंदी के लिए जिले की एक लाख महिलाओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया था।

इसके अलावा कई महिलाओं ने शराब बंद करने की मांग को लेकर मुंडन तक करवाया था। इतना ही नहीं 600 ग्राम पंचायतों ने शराब बंदी का प्रस्ताव पारित किया था, बावजूद इसके शराब बंदी लागू नहीं की गई।

एक आंकड़े के मुताबिक अकेले चंद्रपुर जिले में हर साल करीब 700 करोड़ की शराब बिक्री की जाती है। प्रसिद्ध समाजसेवी अभय बंग ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed