फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   minister said I am punk with khadi

मंत्री जी बोले, ‘मैं खादी वाला गुंडा हूं’

Sat, 24 Nov 2012 12:01 AM IST
भोपाल/एजेंसी
भोपाल/एजेंसी Updated Sat, 24 Nov 2012 12:01 AM IST
विज्ञापन
minister said I am punk with khadi

मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य शिक्षा और भिंड जिले के प्रभारी मंत्री अनूप मिश्र यहां एक कार्यक्रम में खुद को ‘खादी वाला गुंडा’ बताकर विवादों में घिर गए हैं। भाजपा नेता मिश्र पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने खनन माफिया और अवैध खनन की गतिविधियों में लिप्त अधिकारियों को चेतावनी देते हुए भिंड के लाहर में हुए एक कार्यक्रम में कहा, ‘एक फिल्म आई थी वर्दी वाला गुंडा। मैं खादी वाला गुंडा हूं। यदि हमारे कार्यकर्ताओं की ओर किसी ने आंख उठाई तो मैं चुप नहीं बैठूंगा।’
विज्ञापन


इससे पहले उनके समर्थकों ने मिश्र का स्वागत करते वक्त हवा में फायरिंग भी की। बयान को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह ने राज्यपाल राम नरेश यादव से मिश्र को कैबिनेट से बर्खास्त करने की मांग की है। सिंह ने मिश्र पर पद और गोपनीयता की शपथ का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed