फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Minister Sadhvi Niranjan Jyoti said on dawood

दाऊद को पकड़ना ‘बोलने वाला नहीं, करने वाला काम है’

Sun, 05 Jul 2015 09:10 PM IST
एजेंसी/ अहमदाबाद
एजेंसी/ अहमदाबाद Updated Sun, 05 Jul 2015 09:10 PM IST
विज्ञापन
Minister Sadhvi Niranjan Jyoti said on dawood

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने रविवार को कहा कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम को पकड़कर भारत लाना ‘करने वाला काम है न कि बोलने वाला।’

विज्ञापन


वह पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रही थी। उनसे पूछा गया था कि एक तरफ भारत सरकार दाऊद को पकड़ना चाहती है वहीं उसका सहयोगी छोटा शकील कह रहा है कि उसे पकड़ना सरकार के बस की बात नहीं है। ज्योति ने कहा कि इस मुद्दे पर काफी कुछ बोला जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह ‘करने वाला काम है न कि बोलने वाला।’
विज्ञापन


गौरतलब है कि मशहूर वकील राम जेठमलानी ने हाल ही में कहा था कि 1993 बम धमाकों का मुख्य आरोपी दाऊद इब्राहीम भारतीय अधिकारियों के सामने सरेंडर करना चाहता था लेकिन महाराष्ट्र के तत्कालीन कांग्रेस सरकार का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री शरद पवार ने इस ऑफर को ठुकरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शनिवार को इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पवार ने कहा कि जेठमलानी ने दाऊद के सरेंडर करने के मामले में उनसे मुलाकात की थी लेकिन दाऊद ने इसके लिए जो शर्तें रखी थीं, वे राज्य सरकार को स्वीकार नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed