विरोध से अलग रविशंकर ने की शाहरुख की तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में बढ़ती असहिष्णुता पर शाहरुख खान के बयान के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट और बयान जारी कर भाजपा नेता पार्टी की मुश्किलें बढ़ाते जा रहे हैं। लेकिन इसी हंगामे के बीच केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अभिनेता शाहरुख की तारीफ की है।
उन्होंने शाहरुख के अभिनय क्षमता की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे 'असाधारण प्रतिभा वाला सच्चा भारतीय' बताया है। हालांकि रविशंकर प्रसाद ने असहिष्णुता को लेकर शाहरुख पर किए गए बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ के हमले के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की।
योगी आदित्यनाथ ने दी शाहरुख को पाकिस्तान जाने की सलाह
देश में बढ़ती असहिष्णुता पर शाहरुख खान के बयान के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट और बयान जारी कर भाजपा नेता पार्टी की मुश्किलें बढ़ाते जा रहे हैं।
लेखकों और कलाकारों के पुरस्कार वापसी अभियान का समर्थन के बाद शाहरुख को देशद्रोही करार देने वाले कैलाश विजयवर्गीय ने पार्टी के दबाव में अपना ट्वीट तो वापस ले लिया लेकिन सांसद योगी आदित्यनाथ ने किंग खान की तुलना मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद से कर डाली।
आदित्यनाथ ने शाहरुख पर हमले करते हुए कहा कि अगर बहुसंख्यक हिंदुओं ने उनकी फिल्म का बहिष्कार किया तो वह दूसरे मुसलमानों की तरह सड़क पर आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि शाहरुख और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और आतंकी सरगना हाफिज सईद की भाषा एक है।
लेकिन विजयवर्गीय और इसके बाद आदित्यनाथ की ओर से शाहरुख पर हमले से बॉलीवुड में भाजपा समर्थक अभिनेता और फिल्मकार भ़ड़क गए। बॉलीवुड में उनके गहरे मित्र अनुपम खेर ने तिलमिला कर भाजपा नेताओं को बकवास से बाज आने की नसीहत दे डाली, वहीं फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने भी बयानबाजी पर गहरी नाराजगी जाहिर की।
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और प्रधानमंत्री से शाहरुख से माफी मांगने की मांग की। जबकि आनंद शर्मा ने प्रधानमंत्री से शाहरुख के खिलाफ बयान देने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।
भाजपा नेताओं के इस बयान से बॉलीवुड में अनुपम खेर और मधुर भंडारकर जैसे भाजपा समर्थक भड़क गए और उन्हें ऐसे ‘बकवास’ बयान देने से बाज आने की नसीहत दे दी।
शाहरुख के खिलाफ हमलावर हो गए थे भाजपा नेता
दरअसल देश में बढ़ती असहिष्णुता के विरोध में सम्मान वापसी अभियान का समर्थन करने के बाद भाजपा नेता शाहरुख के खिलाफ हमलावर हो गए थे।
इसी सिलसिले में भाजपा महासचिव और मध्यप्रदेश में पार्टी के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय ने मंगलवार को कहा कि शाहरुख रहते तो भारत में हैं मगर उनका दिल पाकिस्तान में रहता है।
विजयवर्गीय ने पार्टी नेतृत्व के दबाव में शाहरुख के खिलाफ किए गए ट्वीट तो वापस ले लिए लेकिन विवादास्पद ट्वीट के लिए न तो खेद जताया और न ही माफी मांगी।
योगी आदित्यनाथ ने हाफिज के न्योते को याद दिलाते हुए कहा कि शाहरुख को पाकिस्तान चले जाना चाहिए। हाफिद सईद ने कहा था कि भारत में भेदभाव के शिकार हो रहे मुसलमान चाहें तो पाकिस्तान आ कर रह सकते हैं।