{"_id":"9890b2f8e17e395b572d732cffee7463","slug":"minister-of-karnatka-in-foreign-tour-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री विदेश दौरे पर और सीएम को खबर नहीं!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मंत्री विदेश दौरे पर और सीएम को खबर नहीं!
एजेंसी/बंगलूरू
Updated Thu, 18 Sep 2014 02:16 AM IST
विज्ञापन
कर्नाटक के कांग्रेसी विधायकों के विदेशी दौरे ने विवाद खड़ा कर दिया है। राज्य के कुछ हिस्सों में बाढ़ की आपदा के बीच कांग्रेसी विधायकों के यूरोपीय देशों के दौरे पर जाने को विपक्ष ने जनता के पैसे की बर्बादी बताया है।
विज्ञापन
आश्चर्य की बात है कि 15 विधायक विदेश दौरे का मजा ले रहे हैं और इसकी जानकारी मुख्यमंत्री सिदरमैया को भी नहीं है। उन्होंने कहा, "मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि कुछ विधायक यूरोपीय देशों के दौरे पर गए हैं। मुझे किसी ने इस दौरे के बारे में नहीं बताया।"
विज्ञापन
तो क्या वह विधायकों को दौरा रद्द कर आने को कहेंगे? इसका जवाब उन्होंने नकारात्मक दिया। मालूम हो कि गत वर्ष दिसंबर में 100 से ज्यादा विधायकों ने जब ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड जैसे देशों के दौरे की योजना बनायी थी तब भी जमकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
कर्नाटक के मंत्री महादेव प्रसाद ने विधायकों का बचाव करते हुए कहा कि वह अपने पैसे से विदेश दौरे पर हैं। इसमें जनता के पैसे की बर्बादी नहीं हो रही है।