फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   nitish kumar apologised for statement of his minister

अपने मंत्री के बयान के लिए नीतीश ने मांगी माफी

Thu, 08 Aug 2013 06:09 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 08 Aug 2013 06:09 PM IST
विज्ञापन
nitish kumar apologised for statement of his minister

जम्मू के पुंछ में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचने पर बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री भीम सिंह के बेहद गैर-जिम्मेदाराना बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माफी मांगी है।

विज्ञापन


नीतीश कुमार ने भीम सिंह के बयान पर खेद प्रकट करते हुए माफी मांगी और कहा कि पूरा देश भारतीय सैनिकों का कर्जदार है, शहीदों को सम्मान देना हमारा कर्तव्य है।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने भीम सिंह के बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। नीतीश ने इसे शहीदों का अपमान बताया।

बाद में मुख्यमंत्री और पार्टी के दबाव के चलते भीम सिंह ने भी अपने बयान पर खेद प्रकट करते हुए माफी मांगी।

पढ़ें:- नहीं चाहिए मुआवजा, पाकिस्तान से बदला लो: शहीद की पत्नी
विज्ञापन
विज्ञापन


भीम सिंह से जब पूछा गया था कि राज्य सरकार की तरफ से कोई मंत्री या अधिकारी सैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं हुआ, तो उन्होंने कहा, "सेना और पुलिस में लोग शहीद होने के लिए ही जाते हैं।"

पढ़ें:- एंटनी का यूटर्न, पाक फौज ने ही किया था हमला

राज्य की विपक्षी पार्टियों ने भी भीम सिंह के बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने उनके बयान की निंदा की है।

पढ़ें:- पांच के बदले 50 पाक सैनिकों का सिर काटे भारत: शिवसेना

गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना के हमले में मारे गए पांच भारतीय जवानों में से 4 बिहार राज्य से थे। गुरुवार को इन सैनिकों के शव उनके पैतृक गांव पहुंचे।

शहीदों के शव जब एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए राज्य सरकार की ओर से कोई भी नेता, मंत्री या अधिकारी नहीं पहुंचा।

राज्य सरकार की उदासीनता पर तब ज्यादा हंगामा हो गया जब शहीदों के अंतिम संस्कार में भी सरकार का कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा।

इसके बाद पत्रकारों ने ग्रामीण विकास मंत्री भीम सिंह से राज्य सरकार की उदासीनता को लेकर सवाल किया। भीम सिंह ने कहा कि सेना और पुलिस में लोग शहीद होने के लिए ही जाते हैं।

इससे पूर्व पाक सैनिकों के हमले में शहीद हुए भारतीय सैनिकों का उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed