फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   minister injured in cultural programme.

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बवाल, मंत्री घायल

Tue, 30 Sep 2014 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना Updated Tue, 30 Sep 2014 09:23 PM IST
विज्ञापन
minister injured in cultural programme.

बिहार के सासाराम के ताराचंडी में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुए हंगामा में प्रदेश के कला और संस्कृति मंत्री विनय बिहारी समेत कई लोग घायल हो गए। उग्र लोगों ने मंत्री के वाहन समेत दो गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और कार्यक्रम स्थल पर जमकर तोड़फोड़ की।

विज्ञापन


मामले के अनुसार गायक पवन सिंह अपना कार्यक्रम पेश कर रहे थे। कार्यक्रम में स्थल पर आला अधिकारियों समेत पुलिस की भारी व्यवस्था थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसके चलते पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। लाठीचार्ज के बाद हालात बेकाबू हो गए और देखते ही देखते कार्यक्रम स्थल रणक्षेत्र में बदल गया।

हंगामे में प्रदेश के कला और संस्कृति मंत्री विनय बिहारी समेत कई पुलिस अधिकारी घायल हो गए। लोगों ने मंत्री की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। साथ ही भाजपा नेता सतेंद्र सिंह के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बड़ी मुश्किल से हालात पर काबू पाया। इस संबंध में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

हंगामे में घायल बिहारी का कहना है कि सोमवार रात को जो कुछ भी हुआ, वह एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है। यह सच है कि लाठीचार्ज के बाद भीड़ उग्र हुई, लेकिन पूरे मामले में सुनियोजित साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed