{"_id":"7a3932e7a655e9813ed1fc3634f020cb","slug":"minister-cancel-his-england-tour-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM की नाराजगी पर रद्द किया इंग्लैंड दौरा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
CM की नाराजगी पर रद्द किया इंग्लैंड दौरा
एजेंसी/पटना
Updated Thu, 21 Aug 2014 08:13 PM IST
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की नाखुशी जताने के बाद राज्य के शहरी विकास मंत्री सम्राट चौधरी ने अपना इंग्लैंड दौरा रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
दरअसल राज्य में बाढ़ की वजह से बिगड़ी स्थिति के बीच मंत्री के विदेश दौरे से मांझी खुश नहीं थे। चौधरी ने कहा कि पटना में जलभराव की स्थिति को देखते हुए हमने अपना इंग्लैंड दौरा रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
इससे पहले मांझी ने कहा था, "उन्हें इस समय देश से बाहर नहीं जाना चाहिए क्योंकि पिछले कई दिनों से पटना जलभराव की समस्या से गुजर रहा है।"
चौधरी अधिकारियों की एक टीम के साथ ठोस कचरा प्रबंधन सिस्टम की स्टडी करने के लिए इंग्लैंड जा रहे थे।