फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   minakshi natarajan and renuka chowdhury on statement of digvijay singh

ये सौ फीसदी टंच क्या होता है, रेणुका चौधरी ने पूछा

Sat, 27 Jul 2013 06:54 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 27 Jul 2013 06:54 PM IST
विज्ञापन
minakshi natarajan and renuka chowdhury on statement of digvijay singh

कांग्रेस सांसद मीनाक्षी नटराजन और पार्टी प्रवक्ता रेणुका चौधरी पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह के 'सौ फीसदी टंच माल' वाले बयान के बचाव में उतर आईं हैं।

विज्ञापन


मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि कांग्रेस महासचिव के बयान में कुछ भी अभद्र नहीं है। उनके बयान को पूरे परिप्रेक्ष्य में देखना चाहिए, उन्होंने मेरे काम की तारीफ की है। 
विज्ञापन


रेणुका चौधरी ने दिग्विजय का बचाव करते हुए मीडिया पर ही सवाल खड़े कर दिए।

दिग्विजय के बयान की सफाई में उन्होंने कहा कि वे किसी की तारीफ कर रहे होंगे तो इसमें मीडिया को क्या परेशानी है। समझ में नहीं आता कि यह टिप्पणी महिलाओं के खिलाफ कैसे हो गई?
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी सफाई में उन्होंने उल्टा सवाल पूछ डाला 'यह सौ फीसदी टंच क्या होता है। मैंने आज तक नहीं सुना।'

गौरतलब है कि कल मध्य प्रदेश में एक कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने मीनाक्षी नटराजन की तारीफ करते हुए उन्हें ‘सौ फीसदी टंच माल’ कह डाला।

विपक्ष समेत महिला संगठनों ने उनके बयान की तीखी आलोचना की। भाजपा ने कांग्रेस महासचिव के बयान पर हमलावर होते हुए उनसे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बारे में राय पूछ डाली।

हालांकि दिग्विजय ने अपने बयान की सफाई में कहा कि सौ फीसदी टंच माल से उनका आशय ‘शुद्ध खरा सोना’ से था।

उन्होंने उल्टे टीवी चैनलों को मानहानि के मुकदमे की धमकी भी दे डाली। दिग्विजय ने कहा कि समस्या विकृत मानसिकता की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed