{"_id":"4c8991aa-63b5-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"mim-chief-asaduddin-owaisi-in-judicial-custody-in-2005-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"असादुद्दीन ओवैसी का कोर्ट में सरेंडर, 14 दिन की हिरासत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
असादुद्दीन ओवैसी का कोर्ट में सरेंडर, 14 दिन की हिरासत
हैदराबाद/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 21 Jan 2013 03:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) के अध्यक्ष और आंध्रप्रदेश से सांसद असादुद्दीन ओवैसी को सोमवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। असादुद्दीन के खिलाफ 2005 में मेडक जिला कलेक्टर के खिलाफ अपशब्द बोलने का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
इस मामले में कोर्ट में लगातार पेश नहीं होने के कारण असादुद्दीन के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। असादुद्दीन ने गिरफ्तारी से बचने के लिए मेडक जिले की स्थानीय अदालत में सोमवार सुबह को समर्पण कर दिया। कोर्ट ने उन्हें 2 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गौरतलब है कि हाल ही में असादुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरूद्दीन ओवैसी को भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन