मकर संक्रांति पर लाखों ने गंगा में लगाई डुबकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकर संक्रांति पर सोमवार को ब्रजघाट में विभिन्न प्रांतों से आए करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते गढ़ ब्रजघाट टोल प्लाजा पर सुबह के समय तीन घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
गढ़-ब्रजघाट में गंगा स्नान के लिए इस कदर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा कि गाजियाबाद तक इसका असर देखने को मिला। जीटी रोड और हाईवे-24 पर वाहनों का दबाव इस कदर बढ़ा कि दिन भर वाहन रेंगते नजर आए। गंगा स्नान को लेकर आसपास के कई राज्यों से लोग गढ़ और ब्रजघाट पहुंचते हैं। इसी कारण सोमवार सवेरे से ही हाईवे-24 पर वाहनों का दबाव बढ़ने लगा। इस जाम का असर जीटी रोड पर भी पड़ा। नरौरा-डिबाई में भी श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई।