{"_id":"5ff35626-c3dd-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"milk-would-not-be-defective-for-one-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल तक खराब नहीं होगा ये दूध! ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
एक साल तक खराब नहीं होगा ये दूध!
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2013 08:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा दूध जो एक साल तक खराब नहीं होगा, सुनकर अचरज होना स्वभाविक है।
विज्ञापन
पर यह सच है कि ग्वाला गद्दी समिति और आईआईटी दिल्ली ने मिलकर दूध को सुरक्षित रखने का नायाब तरीका निकाला है।
इस तकनीक की मदद से बोतल में बंद दूध को एक साल और प्लास्टिक की थैली में बीस दिनों तक सुरक्षित रखा जाएगा। इस दूध को ‘जी-टू’ नाम दिया गया है।
पूरी तरह से शुद्ध दूध को एक साल तक अधिकतम 62 डिग्री सेल्सियस पर सुरक्षित रखा जा सकेगा। आईआईटी दिल्ली की मुहर लगने के बाद शोधकर्ताओं को अब इसके पेटेंट का इंतजार है।
ग्वाला गद्दी समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह अहलूवालिया ने बताया कि इस दूध को बाजार में सामान्य कीमत (42 रुपये प्रति लीटर) पर बेचा जाएगा। दिल्ली के दस सेंटरों से शुद्ध दूध की बिक्री अगले सप्ताह से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
कड़ाही पद्धति से तैयार दूध को बेचने में केमिस्ट एसोसिएशन का सहयोग भी लेने की योजना है।
गाय और भैंस के थन से निकाले जाने के अधिकतम 120 मिनट के अंदर खास मशीन में रखा जाएगा। इसके बाद इसे कम तापमान पर रखने की जरूरत नहीं रहेगी।
मशीन और तकनीक का पेटेंट मिलने के बाद इसे जरूरतमंद किसानों को देने की योजना है। इससे किसान इसे पैक कर लंबे समय तक संरक्षित रख सकेंगे। इस मशीन की कीमत तीन लाख रुपये रखी गई है।
विज्ञापन