{"_id":"1caff47c-363f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"military-presence-important-in-siachen-says-army-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियाचिन में जरूरी सेना की मौजूदगी: आर्मी चीफ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सियाचिन में जरूरी सेना की मौजूदगी: आर्मी चीफ
कन्नूर/एजेंसी
Updated Sat, 24 Nov 2012 07:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की सीमा से लगे सियाचिन बॉर्डर का सामरिक महत्व बताते हुए थल सेना अध्यक्ष जनरल बिक्रम सिंह ने शनिवार को यहां कहा कि इस जगह से सेना को हटाया नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन
जनरल सिंह ने एझिमाला में भारतीय नौसेना अकादमी में कैडेट पासिंग आउट परेड में अलग से पत्रकारों से कहा कि इस क्षेत्र का सामरिक महत्व है और इसकी महत्ता को बनाए रखा जाना जरूरी है। हालांकि उन्होंने कहा कि यह उनके निजी विचार हैं और इस मामले में केंद्र सरकार को ही अंतिम निर्णय लेना है।
विज्ञापन
जनरल सिंह ने साथ ही कहा कि चीन के साथ द्विपक्षीय संबंध अच्छे हैं और देश की नियंत्रण रेखा पर शांति का माहौल है। उन्होंने स्वीकार किया कि भारत और चीन प्रतिस्पर्धी हैं और दोनों ही अपनी सामरिक शक्ति को बढ़ाने के इच्छुक हैं। मगर इस प्रतिस्पर्धा से दोनों देशों के बीच संबंध प्रभावित नहीं होंगे।
विज्ञापन
सेना में अधिकारियों की कमी के सवाल पर उन्होंने कहा कि युवाओं को सैन्य अधिकारी बनने के लिए कई आकर्षक योजनाएं शुरू की गई है। माता-पिता को सेना की महत्ता के बारे में समझाया जा रहा है और सेना में अधिकारी के रूप में भर्ती होने के लिए युवाओं को आकर्षित करने के लिए और भी कदम उठाए जा रहे हैं।
सिंह ने कहा कि हथियार और गोला बारूद की कमी होने की बात को भी स्वीकार किया लेकिन कहा कि हर देश में यही स्थिति है। उन्होंने कहा कि देश में इस समस्या से निबटने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।