ट्रेन में फौजी ने की युवती से छेड़छाड़, हुई पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली जा रही महानंदा एक्सप्रेस में फौजी ने युवती को प्रेमपत्र देते हुए छेड़छाड़ कर दी। इसे लेकर युवती ने हंगामा कर दिया।
कोच में मौजूद यात्रियों ने फौजी को दबोच लिया और उसके साथ हाथापाई कर दी। यात्रियों ने ट्रेन स्क्वायड की मदद से आरोपी को जीआरपी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी की युवती शुक्रवार को अपने परिजनों के साथ महानंदा एक्सप्रेस के कोच नंबर बी-1 में सवार होकर दिल्ली जा रही थी। पास वाली सीट पर बैठे फौजी ने इटावा स्टेशन निकलते ही युवती से बातचीत शुरू कर दी।
परिजनों के संग दिल्ली जा रही थी युवती
इस बीच मौका मिलते ही फौजी ने युवती को प्रेम पत्र थमाते हुए छेड़छाड़ कर दी। फौजी की इस हरकत से युवती ने कोच में हंगामा कर दिया।
हंगामा होते ही परिजनों ने अन्य यात्रियों की मदद से फौजी को दबोच लिया। छेड़छाड़ की घटना से आजिज आकर कोच में मौजूद यात्रियों ने फौजी से हाथापाई कर दी। इस मामले की जानकारी यात्रियों ने रेलवे कर्मी के माध्यम ट्रेन में मौजूद पुलिस स्क्वायड को दी।
यात्रियों ने ट्रेन स्क्वायड की मदद से आरोपी को जीआरपी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर जीआरपी अरविंद राठौर ने बताया कि आरोपी विनोद कुमार निवासी तिनाली पिलानी थाना झुंझनू राजस्थान के खिलाफ छेड़छाड़ का अभियोग दर्ज किया गया है।