फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Michelle Obama in controversies for not covering her head in Saudi Arab

मिशेल के 'पल्लू' पर मचा बवाल, क्या है पूरा मामला?

Thu, 29 Jan 2015 01:45 PM IST
एजेंसी/रियाद
एजेंसी/रियाद Updated Thu, 29 Jan 2015 01:45 PM IST
विज्ञापन
Michelle Obama in controversies for not covering her head in Saudi Arab

सऊदी अरब में महिलाएं किस तरह बंदिशों में अपना जीवन गुजार रही हैं, इसकी साफ झलक मिशेल ओबामा के दौरे के दौरान देखने को मिली। वह बराक ओबामा के साथ भारत से तो खुशी-खुशी रवाना हुईं, मगर सऊदी अरब के दौरे के दौरान काफी नाखुश नजर आईं।

विज्ञापन


दोनों किंग अब्दुल्ला के निधन पर शोक व्यक्त करने और नए शासक सलमान से मुलाकात करने वहां पहुंचे थे।

मिशेल ने जब दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी तो उन्होंने घुटनों तक एक ड्रेस पहनी थी, लेकिन जब वह सऊदी अरब पहुंचीं तो एक लंबी पैंट और लंबी जैकेट में नजर आईं, मगर उनके सिर नहीं ढकने पर हंगामा मच गया।
विज्ञापन


ट्विटर पर लोग अपनी नाराजगी जताने लगे। सिर नहीं ढकने की वजह से न्यूज चैनलों पर मिशेल को ब्लर करके दिखाने की भी खबरें सामने आई हैं।

अधिकारियों ने नहीं मिलाया मिशेल से हाथ

Michelle Obama in controversies for not covering her head in Saudi Arab

वहीं, ओबामा जब नए शासक सलमान और उनके अधिकारियों से मुलाकात कर रहे थे, तब उनमें से कई ने मिशेल से हाथ भी नहीं मिलाया। उनकी तस्वीरों से साफ दिख रहा है कि सऊदी अधिकारियों का ये रवैया उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।

सऊदी अरब में इस्लामिक शरिया कानून के तहत पुरुषों का पराई औरतों को छूना प्रतिबंधित है। उनका सिर ढंकना भी अनिवार्य है। सऊदी अरब में महिलाओं के लिए कई कड़े प्रतिबंध भी हैं। उन्हें गाड़ी चलाने की भी आजादी नहीं है।

गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर मिशेल और बराक ओबामा भारत आए थे। यहां पर मिशेल ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम और राष्ट्रपति भवन में आयोजित भोज से लेकर सभी कार्यक्रमों में अपने मनपसंद कपड़े पहने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed