फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   michael jackson compared himself to modern day Jesus

बच्चों के यौन शोषण को ईश्वर का काम मानते थे जैक्सन

Wed, 22 May 2013 01:08 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 22 May 2013 01:08 PM IST
विज्ञापन
michael jackson compared himself to modern day Jesus

माइकल जैक्सन और विवादों का चोली-दामन का साथ रहा है। आलम ये है कि उनकी मौत के इतने साल के बाद भी उनसे जुड़ा कोई न कोई विवाद सामने आता ही रहता है। इसी क्रम में माइकल का एक बयान सामने आया है जिसके मुताबिक वो खुद को मॉडर्न समय का जीसस मानते थे। बच्चों के साथ उनके जिस व्यवहार को दुनिया बाल यौन शोषण कहती है, उसे वो ईश्वर का काम मानते थे।

विज्ञापन


मिरर की खबर के मुताबिक उनका मानना था कि वो ईश्वर के दूत हैं और ईश्वर के संदेश का पालन कर रहे हैं। हालिया सामने आए एक वीडियो में उन्हें एक वकील से ऐसा कहते पाया गया है। वीडियो के मुताबिक जैक्सन को लगता था जिस तरह जीसस बच्चों से प्यार करते थे उसी तरह वो भी बच्चों से प्यार करते हैं।
विज्ञापन


एक मार्च 1996 में एक जिरह के दौरान उन्होंने कहा था कि ईश्वर ने ही कहा है कि बच्चों से प्यार करो, उनके जैसे मासूम बनो और अगर वो ऐसा करते हैं तो इसमें बुराई क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वीडियो में जैक्सेन को खुद को जीसस बता अपना बचाव करते देखा जा सकता है। ये वीडियो उस समय का है जब पॉप जगत का ये बेताज बादशाह बाल शोषण के आरोपों का सामना कर रहा था।

तीन खास बच्चों ने भी जैक्सन पर लगाया था आरोप

मैक्युले चल्किन, जॉर्डन चंदेलर और ब्रैट बेम्स ने भी जैक्सन पर शोषण करने का आरोप लगाया था। तीनों ही उनके कैलिफोर्निया वाले बंगले पर नियमित रूप से जाया करते थे। अब वकील बॉडी एक्सरपर्ट की मदद से वीडियो की सच्चाई का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

इन तीन लड़कों के अलावा जाने-माने कोरियोग्राफर वेड रॉबन्सडन ने भी जैक्सन पर बाल यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जैक्सन ने सात साल तक उनके साथ गंदा व्यवहार किया। एक समय में जैक्सन का बचाव करने वाले वेड का कहना है कि जैक्सन उनका शारीरिक उत्पीड़न करते थे।

क्या है वीडियो में
लगभग दो घंटे लंबे इस वीडियो में जैक्सन को खुद का बचाव करते हुए देखा जा सकता है। जिसमें वो खुद को ईश्वर का दूत बता रहे हैं। वकील जब उनसे उनके व्यावहार के बारे में बातें करता है तो उनकी भंगिमाएं अचानक-अचानक बदलती जाती हैं।


साल 2009 में ड्रग्स की अधिकता की वजह से दुनिया को अलविदा कहने वाले जैक्सन की मेड ने भी उन पर कुछ ऐस ही आरोप लगाए थे। उसका कहना था कि जैक्सन ने उसके बेटे को भी नहीं छोड़ा था और ये सब जानकर वो सकते में आ गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed