{"_id":"0a7d0584-771b-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"mha-sends-mercy-petitions-of-seven-cases-to-prez-for-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के सात और मामलों पर जल्द फैसला देंगे प्रण्ाब ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
फांसी के सात और मामलों पर जल्द फैसला देंगे प्रण्ाब
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 15 Feb 2013 08:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृह मंत्रालय फांसी की सजा पाए अभियुक्तों की लंबे समय से लटकी दया याचिकाओं का निपटारा जल्द से जल्द करने में जुटा है। मंत्रालय की ओर से सात और दया याचिकाएं राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पास भेजी गई हैं। इन पर जल्द ही फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
यह सात याचिकाएं नौ लोगों की ओर से दी गई हैं। इनमें एक दया याचिका हरियाणा के धर्मपाल की है, जिसने दुष्कर्म के मामले में जमानत मिलने पर पीड़ित युवती के परिवार के पांच लोगों की हत्या कर डाली थी।
विज्ञापन
तीन मामले यूपी के हैं, जिनमें एक जफर अली का है, जिसने 2002 में अपनी पत्नी और पांच बेटियों की हत्या कर दी थी। जबकि गुरमीत सिंह को 1986 में एक परिवार के 13 लोगों की हत्या में दोषी करार दिया गया
विज्ञापन
था। वहीं सुरेश और रामजी को भाई के परिवार के पांच सदस्यों की हत्या में सजा-ए-मौत सुनाई गई थी। मालूम हो कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पिछले दिनों में कसाब और अफजल गुरू समेत आठ लोगों की दया याचिकाओं का निपटारा कर चुके हैं।