फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mgnrega workers will receive pension

खुशखबरी, मनरेगा कामगारों को मिलेगी पेंशन

Fri, 28 Sep 2012 12:46 PM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
चंडीगढ़/ब्यूरो Updated Fri, 28 Sep 2012 12:46 PM IST
विज्ञापन
mgnrega workers will receive pension
सरकार की ओर से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत पंजीकृत मजदूरों का भविष्य सुरक्षित करने के उद्देश्य से स्वावलंबन पेंशन स्कीम शुरू की गई है। हरियाणा सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि इस योजना के तहत कामगार को बीस वर्ष की अवधि तक सौ रुपये प्रति माह जमा कराने होंगे। अगर व्यक्ति एकमुश्त राशि देना चाहे तो वह साल की शुरुआत में 1000 हजार रुपये की राशि जमा करवा सकता है।
विज्ञापन

 
सरकार की ओर से इस योजना के तहत एक हजार रुपये प्रति वर्ष जमा कराए जाएंगे। व्यक्ति की 60 वर्ष की आयु के बाद एक हजार रुपये या इससे अधिक की राशि प्रतिमाह पेंशन के रूप में दी जाएगी। इस प्रकार से पांच हजार की राशि योजना के लिए संबंधित व्यक्ति के खाते में सरकार द्वारा जमा होगी। स्वावलंबन पेंशन योजना नरेगा में पंजीकृत 18 से 59 वर्ष के बीच की आयु का कोई भी व्यक्ति ले सकता है।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि यदि व्यक्ति द्वारा अधिक पैसे जमा करवाए जाते हैं तो उसकी जमा धनराशि के अनुरूप एक हजार से भी अधिक पेंशन मिलेगी। कोई भी व्यक्ति योजना के तहत जमा कुल धनराशि का 40 प्रतिशत हिस्सा 60 वर्ष की आयु के बाद निकलवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किन्हीं कारणों से 60 वर्ष से पहले या बाद में व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो संबंधित व्यक्ति का नोमिनी पेंशन या कुल जमा राशि ब्याज और अन्य लाभ सहित ले सकता है। कोई भी व्यक्ति बैंक, डाकखाने या जीवन बीमा निगम के कार्यालय या इनके प्रतिनिधियों से मिलकर योजना का लाभ उठा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed