फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   metro stopped in tunnel

जब दो घंटे सुरंग में फंसी मेट्रो

Mon, 23 Jun 2014 08:27 PM IST
Updated Mon, 23 Jun 2014 08:27 PM IST
विज्ञापन
metro stopped in tunnel

कोलकाता में एक मेट्रो ट्रेन के यात्री सोमवार को लगभग दो घंटे तक सुरंग में फंसे रहे। सुबह 11.25 बजे दक्षिण की ओर जाने वाली एक मेट्रो ट्रेन पार्क स्ट्रीट स्टेशन से आगे बढ़ने के बाद खराब हो गई।

विज्ञापन


दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यात्रियों को सीढ़ियों के सहारे पटरियों पर उतारा गया और सुरक्षित स्टेशन तक पहुंचाया गया। उससे पहले बिजली काट दी गई थी। इस वजह से लगभग दो घंटे तक मेट्रो सेवाएं अस्त व्यस्त रहीं।
विज्ञापन

बिजली काटकर लोगों को निकाला

metro stopped in tunnel

मेट्रो रेलवे के प्रवक्ता आरएन महापात्र ने बताया कि मेट्रो रेलवे के एक पुराने रैक में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से सुबह एक ट्रेन सुरंग में फंस गई।

काफी कोशिश करने के बावजूद ट्रेन जब आगे नहीं बढ़ी तो दोनों ओर के दरवाजों को खोल कर सभी यात्रियों को सीढ़ियों के सहारे पटरियों पर उतारा गया। सुरंग में अटके होने की वजह से दम घुटने के कारण कई यात्रियों की तबियत बिगड़ गई।

कुछ लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed