{"_id":"efba1506-2581-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"metro-red-line-will-be-affected-on-sunday-due-to-maintenance-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को मेट्रो के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रविवार को मेट्रो के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
साहिबाबाद/ब्यूरो
Updated Sat, 03 Nov 2012 12:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को अगर आप दिल्ली जाने की सोच रहे हैं तो दिलशाद गार्डन से तीस हजारी के रूट तक आपको मेट्रो के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। डीएमआरसी इस रूट पर मेंटेनेंस वर्क करा रहा है, जिसके चलते पांच घंटे तक एक मेट्रो के बाद दूसरी मेट्रो के आने की फ्रीक्वेंसी प्रभावित रहेगी। वैशाली स्टेशन से द्वारिका रूट पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
डीएमआरसी के चीफ पीआरओ अनुज दयाल ने बताया कि सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 तक दिलशाद गार्डन से तीस हजारी तक मेंटेनेंस के चलते मेट्रो सेवा आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। यात्रियों को 10 से 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो मिलेगी। तीस हजारी से आगे रिठाला के रूट पर मेट्रो अपने सामान्य पांच मिनट के अंतराल पर मिलेगी। तीस हजारी से आगे का रूट प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि साहिबाबाद के राजेंद्र नगर, लाजपत नगर, श्यामपार्क, शालीमार गार्डन, श्यामपार्क एक्सटेंशन आदि इलाकों के लोग दिल्ली जाने के लिए दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन से यात्रा करते है। ऐसे में इन्हें तीस हजारी तक थोड़ी दिक्कत पेश आएगी।
विज्ञापन