{"_id":"6f55491dd4bc975f1500a74091d96011","slug":"men-arresst-in-chennai-with-15-crore-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया के विमान से 15 करोड़ का सोना बरामद","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
एयर इंडिया के विमान से 15 करोड़ का सोना बरामद
एजेंसी/चेन्नई
Updated Tue, 08 Oct 2013 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई में एयर इंडिया के एक विमान के टॉयलेट से 32 किलो सोने के बिस्कुट बरामद किए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 15 करोड़ रुपये है। इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
चेन्नई हवाईअड्डे के सूत्रों के मुताबिक रेवेन्यू इंटेलिजेंस प्रवर्तनालय के अधिकारियों ने खुफिया जानकारी की बुनियाद पर अब्दुल गफूर नसरून और मोहम्मद जैनुल हुसैन को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
यह सोना इन्हीं का था। दोनों केरल के रहने वाले हैं और दुबई से एयर इंडिया की एक उड़ान से सुबह साढ़े पांच बजे यहां पहुंचे थे। पूछताछ से पता चला कि उन्होंने सोने के बिस्कुट विमान के टॉयलेट में छिपा रखे थे।
विज्ञापन
उनके साथी मोहम्मद युसूफ अब्दुल और मोहम्मद यासिन अब्दुल हुसैन चेन्नई में इस विमान में चढ़ने का इंतजार कर रहे थे। यहां से इस सोने को दिल्ली ले जाया जाना था।
दोनों के पास बोर्डिंग पास थे और उन्हें सुबह छह बज कर चालीस मिनट पर एयर इंडिया के इस विमान में चढ़ना था।