फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   member of parliament gets sixty coroe of sbsidy in canteen

सांसदों को खाने पर 88 फीसदी छूट

Wed, 24 Jun 2015 01:56 PM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Wed, 24 Jun 2015 01:56 PM IST
विज्ञापन
member of parliament gets sixty coroe of sbsidy in canteen

सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी के मुताबिक, सांसदों को लजीज भोजन बहुत ही कम कीमत पर परोसने वाली संसद की कैंटीन को पिछले पांच वर्षों के दौरान 60.7 करोड़ रुपए की छूट (सब्सिडी) दी गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इस कैंटीन में पूड़ी-सब्जी जैसे भोजन करीब 88 फीसदी की छूट के साथ हमारे माननीयों को परोसे जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, हमारे सांसद भत्तों के साथ करीब 1.4 लाख की प्रतिमाह कमाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


कैंटीन में उन्हें फ्राइड फिश- 25 रुपए, कटलेट- 18 रुपए, सब्जियां-5 रुपए, मटन करी विद बोन-20 रुपए, मसाला डोसा-6 रुपए में बिक रहा हैं। इन पर क्रमश: 63, 65, 83, 67, 75 फीसदी सब्सिडी दी जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 साल से नहीं बढ़ी कैंटीन के खाने की कीमत

member of parliament gets sixty coroe of sbsidy in canteen

संसद की कैंटीन में 76 प्रकार के व्यंजन परोसा जाते हैं। कच्चे माल समेत एक सब्जी तैयार करने में करीब 41.25 रुपए की लागत आती है, जबकि संसद भवन की कैंटीन में इन्हें महज 4 रुपए में परोसा जाता है।

इस हिसाब से देखें तो इस पर मिलने वाली सब्सिडी करीब 90 फीसदी ठहरती है। वहीं मांसाहारी भोजन करीब 66 फीसदी की सब्सिडी के साथ बेचा जा रहा है।

रोचक तथ्य यह है कि 20 दिसंबर 2010 के बाद संसद भवन की कैंटीन में परोसे जाने वाले भोजन की कीमतें नहीं बढ़ाई गई हैं। जबकि हमारे माननीयों का वेतन जब तब बढ़ता ही रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed