{"_id":"aca3c3f2-434f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"mehwish-will-be-brand-ambassador-of-campaign-against-honour-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंपेन अगेंस्ट ऑनर किलिंगः ब्रांड एंबेसडर बनेंगी महविश ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कैंपेन अगेंस्ट ऑनर किलिंगः ब्रांड एंबेसडर बनेंगी महविश
मेरठ/ब्यूरो
Updated Tue, 11 Dec 2012 10:31 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर की महविश अब ऑनर किलिंग के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगी। महविश को कैंपेन अगेंस्ट ऑनर किलिंग का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। यही नहीं, महविश दुखियारों के लिए रक्षापुरम में तैयार किए गए होम का उद्घाटन करने मेरठ भी आएंगी।
विज्ञापन
मेरठ की समाजसेवी संस्था संकल्प की टीम ने सोमवार को बुलंदशहर जाकर महविश से मुलाकात की। संस्था के सचिव अतुल शर्मा ने बताया कि महविश से काफी देर तक बातचीत हुई। महविश को जब बताया गया कि वह कैंपेन अंगेस्ट ऑनर किलिंग की ब्रांड एंबेसडर बनाई जा रही हैं तो उन्होंने खुशी जताई।
विज्ञापन
महविश का कहना था कि उनके साथ जो हुआ सो हुआ, लेकिन वह अपने जैसे परेशान लोगों की सहायता करेंगी और आगे आकर लड़ाई लड़ेंगी। अभिनेता आमिर खान की ओर से बेटी के लिए भेजे गए ढेर सारे उपहारों के बारे में बताते हुए महविश भावुक हो उठीं।
विज्ञापन
अतुल ने बताया कि कैंपेन अंगेस्ट ऑनर किलिंग की शुरुआत महविश से पहली मुलाकात के दिन से हो चुकी है। महविश ने अभी बेटी को जन्म दिया है। इसलिए उन्हें आराम की जरूरत है। एक माह बाद महविश से मेरठ में बने संकल्प के होम का उद्घाटन कराया जाएगा। इस मसले पर उन्होंने सत्यमेव जयते की टीम से भी बात करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
अतुल का कहना है कि महविश को पूरी सुरक्षा नहीं मिल पा रही है। असुरक्षा के डर से वह गांव छोड़ने की बात कर रही थीं, लेकिन उन्हें समझाया गया और हिम्मत दी गई। उन्होंने बताया कि ऑनर किलिंग की आशंका जताते हुए चार युगलों ने संकल्प संस्था से सुरक्षा मांगी है। संस्था उनकी सुरक्षा के लिए प्रयासरत है। बताते चलें कि प्रेम विवाह करने पर पिछले महीने महविश के पति अब्दुल हकीम की हत्या कर दी गई थी।