{"_id":"a9f5f684-3995-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"mehwish-demand-arms-license-for-protection","type":"story","status":"publish","title_hn":"महविश ने सुरक्षा की खातिर मांगा शस्त्र लाइसेंस","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
महविश ने सुरक्षा की खातिर मांगा शस्त्र लाइसेंस
बुलंदशहर/ब्यूरो
Updated Thu, 29 Nov 2012 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब्दुल हकीम की पत्नी महविश ने खुद की सुरक्षा के लिए प्रशासन से शस्त्र लाइसेंस मांगा है। डीएम ने तत्काल लाइसेंस मुहैया कराने के आदेश दे दिए हैं। हकीम हत्याकांड को लेकर यहां के नौकरशाहों में हड़कंप मचा रहा। बुधवार को पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अफसर भांटगढ़ी और अढौली गांव की ओर दौड़े। अफसरों ने महविश को सरकारी मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
उधर, पुलिस ने एक और हत्यारोपी गुल्लू को गिरफ्तार किया है। डीआईजी मेरठ जकी अहमद ने भी यहां पहुंचकर कोतवाली पुलिस से घटना की जानकारी ली और फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। वह खुद गांव नहीं गए। हालांकि उन्होंने महविश के ससुराल वालों और परिजनों को बुलावा भेजा था, लेकिन वह डीआईजी से मिलने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
इससे पहले इलाज के लिए महविश को लेने गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को परिजनों ने लौटा दिया। उन्होंने महविश को गांव से ले जाने का विरोध किया। बाद में गांव में ही उसका उपचार किया गया। टीम ने गर्भ में पल रहे बच्चे को स्वस्थ बताया। डीएम ने सरकारी खर्च पर अस्पताल में डिलीवरी के निर्देश दिए। एसएसपी गुलाब सिंह ने महविश से मिलकर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। महविश के घर पर अब सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन