फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mehar tarar talked about sashi and sunanda

सुनंदा पर बरसते हुए क्या कह गईं मेहर?

Mon, 20 Jan 2014 01:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Jan 2014 01:35 PM IST
विज्ञापन
mehar tarar talked about sashi and sunanda

केंद्रीय मंत्री शशि थरूर के साथ कथित अफेयर को लेकर सुर्खियों में आई पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार का कहना है कि सुनंदा पुष्कर के दांपत्य जीवन में विवाद में उसकी कोई भूमिका नहीं है और वह साजिश का शिकार हुई है।

विज्ञापन


सुनंदा की मौत के गम में अपने ट्विटर प्रोफाइल पर अपनी तस्वीर हटाकर जलती मोमबत्ती लगाने वाली तरार का कहना है कि उसकी शशि थरूर के साथ पिछले साल दो बार मुलाकात हुई, पहली अप्रैल में भारत में और दूसरी दुबई में।
विज्ञापन


45 वर्षीय पत्रकार का कहना है कि इन मुलाकातों के दौरान बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद थे।

'थरुर मुझे ट्विटर पर फॉलो करते रहे'

mehar tarar talked about sashi and sunanda

तरार का कहना है कि जब उसने अपने आर्टिकल में शशि का जिक्र किया था तो शायद उनकी पत्नी को यह अच्छा नहीं लगा कि जिस महिला को वह जानती नहीं हैं, वह उनके पति की प्रशंसा करे। इसलिए सुनंदा ने शशि को उससे बात बंद करने को कहा।

इन सबके बावजूद थरूर उसे ट्विटर पर फॉलो करते रहे। तरार ने एक न्यूज चैनल से कहा कि उसे नहीं पता कि सुनंदा को थरूर के उसके साथ फोन या ईमेल पर बात करने को लेकर क्या दिक्कत थी।

तरार ने कहा कि हम दोनों की बात उसी तरह से होती थी, जैसे दुनिया भर के किसी अन्य शख्स के साथ होती है।

सुनंदा पर बरस पड़ीं तरार

mehar tarar talked about sashi and sunanda

न्यूज चैनल के साथ बात करते हुए अचानक तरार सुनंदा पर बरस पड़ीं। तरार ने कहा कि सुनंदा और थरूर के दांपत्य जीवन में मई और जून से ही समस्या नजर आने लगी थी लेकिन इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी। उस वक्त सुनंदा उसे जानती तक नहीं थीं।

तरार ने कहा कि गूगल पर जाइए, नाम डालिए और सब पता चल जाएगा कि दोनों के बीच क्या चल रहा था? शादी टूटने ही वाली थी। उन दोनों का हनीमून टाइम खत्म हो गया था।

पाकिस्तानी पत्रकार ने कहा कि सुनंदा ने सबसे पहले उस पर उस वक्त हमला बोला था जब उसने जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का इंटरव्यू किया था। सुनंदा ने ट्वीट में लिखा था कि हमारे मुख्यमंत्री आखिर एक पाकिस्तानी पत्रकार से क्यों बात कर रहे हैं। पाकिस्तान पहले सेना भेजता है और उसके बाद पत्रकार।

विज्ञापन

'बीमार थी सुनंदा'

mehar tarar talked about sashi and sunanda

तरार ने दावा किया कि वह साजिश का शिकार हुई हैं। एक पाकिस्तानी महिला यहां पर बैठकर उनकी शादी कैसे तबाह कर सकती है। तरार ने आरोप लगाया कि सुनंदा किसी न किसी बात को मुद्दा बना लेती थीं। वह काफी लंबे समय से स्वस्थ भी नहीं थी। कुछ भारतीय केंद्रीय मंत्रियों ने भी सुनंदा के गंभीर रूप से बीमार होने की बात कही थी। उनके पति थरूर और उनके कार्यालय ने भी कहा था कि वह पिछले तीन दिनों से दवा ले रहे थे।

तरार ने कहा कि सुनंदा कुछ खा नहीं रही थी। वह स्मोकिंग भी काफी कर रही थी। इसके अलावा वह पेट की टीबी की बीमारी से पीड़ित थीं। यह वह नहीं कह रही हैं बल्कि यह सब भारतीय मीडिया में आया है।

तरार ने कहा कि यदि वह अपने पति के साथ झगड़ती हैं और बाद में उनकी तबीयत बिगड़ जाती है तो इसमें लव अफेयर की बात कहां से आ जाती है?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed