फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   meeting of vhp in mahkumbh today, rajnath may participate

महाकुंभ में विहिप का महामंथन, राजनाथ भी होंगे शामिल

Wed, 06 Feb 2013 10:07 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 06 Feb 2013 10:07 AM IST
विज्ञापन
meeting of vhp in mahkumbh today, rajnath may participate

महाकुंभ में आज विश्व हिंदू परिषद की सबसे बड़ी संस्था मार्गदर्शक की बैठक होगी। बैठक में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के शामिल होने की भी संभावना है। माना जा रहा है कि राजनाथ सिंह विहिप नेताओं और साधु-संतों के साथ गुरुवार को आयोजित हो रही धर्म संसद में रखे जा रहे प्रस्ताव के बारे में बातचीत करेंगे। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए नरेंद्र मोदी को भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर भी बात हो सकती है।

विज्ञापन


विहिप की इस बैठक में देश भर से आए 300 से अधिक साधु-संत शामिल हो रहे हैं। विहिप प्रवक्ता प्रकाश शर्मा के मुताबिक बैठक में जो निष्कर्ष निकलेगा, उस पर धर्म संसद में चर्चा होगी। संभावना है कि विहिप राममंदिर निर्माण और हिंदुत्व जैसे मुद्दों को दोबारा भाजपा के एजेंडे में शामिल कराने के लिए प्रस्ताव ला सकती है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि विहिप पहले भी भाजपा को राममंदिर के मुद्दे पर दोबारा लौटने की नसीहत दे चुकी है। विहिप नेता अशोक सिंघल कह चुके हैं कि भाजपा लोकसभा चुनाव में 300 सीटें हासिल करनी है तो उसे राम नाम का जप करना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होने वाल मार्गदर्शक मंडल की बैठक में शंकराचार्य स्वामी जयंत सरस्वती, शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, स्वामी परमानंद, स्वामी रामभद्राचार्य, स्वामी रामानुजाचार्य, स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य, स्वामी नृत्यगोपाल दास, स्वामी डॉ.राम विलास वेदांत, स्वामी डॉ.राम कमल वेदांती सहित विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंहल, अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ.प्रवीण तोगड़िया आदि शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed