फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   meeting at mulayam singh yadav's place

मोदी के खिलाफ मुलायम निवास पर बैठक

Thu, 04 Dec 2014 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Thu, 04 Dec 2014 11:00 AM IST
विज्ञापन
meeting at mulayam singh yadav's place

संसद में अलग-थलग दिख रहे जनता परिवार को एकजुट करने के मकसद से सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने आज बैठक बुलाई है।

विज्ञापन


इसमें जनता परिवार के विलय के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। हालांकि पहली बैठक में विलय होने की स्थिति में नया नाम समाजवादी जनता पार्टी रखने की सलाह भी दी गई थी।

माना जा रहा है कि नई परिस्थितियों में आज जनता परिवार के नेता इस बारे में अंतिम फैसला ले सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि राजनीतिक क्षितिज पर मोदी के रूप में आई नई चुनौती को लेकर पुराने समाजवादी नेता सचेत हो गए हैं। इसी क्रम में उपचुनाव से पहले जदयू अध्यक्ष शरद यादव ने बिहार में नीतीश कुमार और लालू यादव के बीच दोस्ती कराई।
विज्ञापन


चूंकि इस दोस्ती ने उपचुनाव में जदयू और राजद भाजपा से कई सीटें छीनने में कामयाबी पाई। इसलिए शरद के एकजुटता के नारे को महत्व मिलना शुरू हुआ।

आज होने वाली बैठक में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू यादव, पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा, सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव, जदयू अध्यक्ष शरद यादव समेत कई और नेता भी शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed