फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Meerut gangrape question raise in parliament

सड़क से लेकर संसद तक गूंजी मेरठ गैंगरेप की घटना

Tue, 05 Aug 2014 11:40 PM IST
Updated Tue, 05 Aug 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन
Meerut gangrape question raise in parliament

मेरठ में गैंगरेप के बाद धर्म परिवर्तन का मामला मंगलवार को लोकसभा में गूंजा। इस मामले को मेरठ के भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने उठाते हुए सीबीआई जांच की मांग की। वहीं संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा है कि यह मामला राज्य के अंतर्गत आता है।

विज्ञापन


अच्छा यही होगा कि इस तरह के मामले संसद की बजाय राज्य विधान सभा में उठाए जाएं। केंद्र इस तरह के मामलों में सीधी तरह से कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकता है। ऐसा करने पर संविधान की अवमानना होगी।

विज्ञापन

भारी शोरशराबे के बीच राजेंद्र अग्रवाल ने पूरी घटना बताई

Meerut gangrape question raise in parliament

राजेंद्र अग्रवाल ने ऐसे समय में यह मामला उठाया जब विपक्ष ने ईद और रमजान के पवित्र मौके पर प्रधानमंत्री की ओर से इफ्तार की दावत का आयोजन नहीं कर परंपरा तोड़ने के मुद्दे पर सरकार को घेर रखा था। भारी शोरशराबे के बीच राजेंद्र अग्रवाल ने पूरी घटना बताते हुए इसकी निंदा की।

उन्होंने कहा कि उनके पहुंचने के बाद ही इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई। अग्रवाल ने इस मामले में राज्य सरकार को भी घेरा। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि एक विशेष समुदाय को राहत देने के लिए सरकार के इशारे पर इस मामले में फौरी कार्रवाई नहीं की गई।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने की घटना की निंदा

Meerut gangrape question raise in parliament

वहीं वेंकैया नायडू ने बाद में संसद में कहा कि कानून और व्यवस्था पूरी तरह से राज्यों का मामला है और राज्य सरकारों को ही इस पर काम करना है।

हालांकि कई बार इस तरह के मामले संसद में उठते हैं लेकिन उनका व्यक्तिगत रूप से मानना है कि यह मामले संसद की बजाय विधान सभा में उठाए जाएं।

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य शमीना शफीक ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पुलिस को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। एक तो यह बलात्कार का मामला है और ऊपर से इसमें धर्म परिवर्तन भी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed