फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   meera kumar in ravidas temple

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने परोसा लंगर, उमड़े अनुयायी

Mon, 22 Feb 2016 01:04 PM IST
Updated Mon, 22 Feb 2016 01:04 PM IST
विज्ञापन
meera kumar in ravidas temple

राजघाट स्थित संत रविदास मंदिर में रविवार को अनुयायियों का तांता लग गया। बड़ी तादाद में संत रविदास के अनुयायी जयंती मनाने के लिए यहां पहुंचे।

विज्ञापन


पूर्व लोक सभाध्यक्ष मीरा कुमार ने इस मौके पर कहा कि संत रविदास ने मानवता के सूत्र में समाज को बांधने का संदेश दिया है। उन्होंने जातपात, छुआछूत मिटाने के साथ ही आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ाने के लिए सामाजिक क्रांति का सूत्रपात किया।
विज्ञापन


उनके संदेशों पर चलकर समाज का भला हो सकता है। इससे पहले कांग्रेस के युवा नेता अमित राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनको सम्मानित किया।

पति व पुत्री भी थे साथ

meera kumar in ravidas temple

मंदिर परिसर में जश्न का माहौल है। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रविवार की दोपहर अपने पति मंजुल कुमार और पुत्री देवांगना के साथ राजघाट स्थित संत रविदास मंदिर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने गुरु रविदास के चित्र पर माल्यार्पण भी किया।

उन्होंने मंदिर परिसर में भक्तों को लंगर भी परोसा। इस दौरान अमित सिंह, संतोष मिश्र, कन्हैया मिश्र, प्रदीप पांडेय, अभिनव त्रिपाठी, अशोक तिवारी समेत तमाम लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed