फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   meenakshi lekhi tweet on smriti irani

मीनाक्षी के निशाने पर स्मृति? ट्वीट तो यही कहता है

Sat, 04 Apr 2015 03:22 PM IST
Updated Sat, 04 Apr 2015 03:22 PM IST
विज्ञापन
meenakshi lekhi tweet on smriti irani

गोवा के स्टोर में कैमरा पकड़े जाने के मामले को भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने नया रंग दे दिया है। ट्विटर पर उन्होंने कहा है कि क्या ये भाजपा कार्यकारिणी की बैठक से ध्यान हटाने की साजिश है? कार्यकारिणी की बैठक के बजाय अन्य निरर्थक मुद्दों को कवर किया जा रहा है।

विज्ञापन


मीनाक्षी जिस मुद्दे को 'अन्य निरर्थक मुद्दा' कह रही हैं, वह दरअसल गोवा स्टोर के खुफिया कैमरे का वही मुद्दा है, जिसे केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने पकड़ा है। स्मृति ने गुरुवार को गोवा केंडोलिम गांव के नजदीक कपडे़ के नामी ब्रांड फैब इंडिया के स्टोर के ट्रायल रूम के पास खुफिया कैमरा पकड़ा था।
विज्ञापन


कैमरे की पोजीशन ऐसी थी, जिससे ट्रायल रूम के अंदर की तस्वीरें ली जा सकती थीं। स्मृति ने मामले की जानकारी स्थानीय विधायक माइकल लोबो को दी।

लोबो के कहने पर पुलिस ने चोरी-छिपे नजर रखने, निजता के हनन और बगैर सहमति से किसी व्यक्ति के निजी हिस्से की तस्वीर लेने और उसे प्रकाशित करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मीनाक्षी ने खुद ही सफाई भी दे दी

meenakshi lekhi tweet on smriti irani

गुरुवार की शाम को ये मामला सामने आया और उसके बाद से लगातार सुर्खियों में ह‌ै। मीनाक्षी लेखी ने मामले की मी‌डिया कवरेज को ओर इशारा करते हुए ट्विटर पर पूछा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से ध्यान भटकाने की साजिश तो नहीं हो रही है?

मीनाक्षी के ट्वीट के बाद कयास लगाया जा रहा है कि कहीं वह राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से ध्यान भटकाने के लिए स्मृति ईरानी को तो जिम्‍मेदार नहीं मान रही हैं? हालांकि मीनाक्षी ने अपने अगले ही ट्वीट में कहा है कि उनके सवाल का केंद्र स्मृति ईरानी नहीं, ‌ब‌ल्‍कि मीडिया है। उन्होंने एक अन्‍य ट्वीट में ये भी कहा है कि जो भी उनकी बातों को इस्तेमाल करना चाहता है, वह दोनों ही ट्वीट को कोट करे, ताकि किसी प्रकार भ्रम न हो।

उल्लेखनीय है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 111 सदस्यीय नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्मृति ईरानी को शामिल नहीं किया है।



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed