फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   medicine price will not rice.

नहीं बढ़ेंगे दवाइयों के दाम: मोदी

Fri, 17 Oct 2014 09:10 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 17 Oct 2014 09:10 AM IST
विज्ञापन
medicine price will not rice.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सरकार ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगी, जिससे दवाइयों के दाम बढ़े। मोदी ने यह आश्वासन मुख्यमंत्री ओमन चांडी के नेतृत्व में आए केरल के मंत्रियों से मुलाकात के दौरान दिया।

विज्ञापन


इस दल ने कैंसर, एचआईवी, टीबी, मलेरिया और डाइबिटीज जैसी बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों के दाम बढ़ने की आशंका जताई थी।

मंत्रियों के दल में शामिल केरल के स्वास्थ्य मंत्री वी.एस. शिवकुमार से जब मोदी ने पूछा कि क्या दवाइयों के दाम बढ़े हैं। इस पर उन्होंने कहा नहीं। उनके इस जवाब में मोदी ने कहा कि ऐसा आगे भी नहीं होगा।
विज्ञापन


दवाइयों के दाम नहीं बढ़ेंगे। सरकार ऐसा कोई फैसला नहीं करेगी, जिससे दवाइयों के महंगी होने का रास्ता साफ हो। मोदी से मिलने आए दल ने उनसे नेशनल फार्मास्यूटिकल्स प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) की ओर से 5 मई को जारी गाइडलाइन के मामले में हस्तक्षेप करने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed