फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   media coverage ban in saifai mahotsav

मुलायम बने 'तानाशाह', सैफई में मीडिया बैन!

Thu, 09 Jan 2014 10:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 09 Jan 2014 10:48 AM IST
विज्ञापन
media coverage ban in saifai mahotsav

उत्तर प्रदेश में जारी सैफई महोत्सव को लेकर उठ रहे विवाद और अखिलेश सरकार को इससे हो रहे नुकसान को काबू करने के लिए समाजवादी पार्टी सरकार ने नया कदम उठाया है।

विज्ञापन


लेकिन यह कदम उसका फायदा कम और नुकसान ज्यादा कर सकता है। दरअसल, इटावा के डीएम ने सैफई महोत्सव में टीवी कैमरों पर पाबंदी लगा दी है। अब कोई भी कैमरा लेकर भीतर दाखिल नहीं हो सकता।
विज्ञापन


सैफई समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का गांव है। यह इटावा का हिस्सा है। यह इलाका जसवंत नगर विधानसभा सीट और मैनपुरी लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घट नहीं रही अखिलेश की आफत!

media coverage ban in saifai mahotsav

मुजफ्फरनगर में शिविरों में रहने वाले लोगों की ठंड से मौत को लेकर बवाल मचा और दूसरी तरफ सैफई महोत्सव में मसरूफ यादव परिवार पर सवाल खड़े किए गए थे।

हालांकि, इस पर सफाई देते हुए अखिलेश यादव ने कहा था कि इसे लेकर बेकार की बखेड़ा नहीं करना चाहिए। उनका कहना है कि दंगा पीड़ितों के लिए तमाम इंतजाम किए गए हैं, जबकि सैफई महोत्सव का आयोजन सपा सरकार नहीं, बल्कि अलग कमेटी करती है और वहां भी गरीबों की दुकान-खोमचे चल रहे हैं, ऐसे में आलोचना नहीं होनी चाहिए।

इस बीच मीडिया कवरेज पर पाबंदी लगाने का फैसला भी सपा के खिलाफ जा सकता है। बुधवार को सैफई में बॉलीवुड स्टार सलमान खान और माधुरी ‌दीक्षित का कार्यक्रम होना है। और मीडिया पहले से इसे लेकर खबरें चला रहा था।

सैफई में बॉलीवुड का जमघट!

media coverage ban in saifai mahotsav

बुधवार को सैफई महोत्सव का समापन समारोह है। बॉलीवुड स्टारों के ठुमकों का जलवा, कॉमेडी का तड़का, फिल्मी डायलॉग और रॉक परफार्मेंस से सैफई की रात को चकाचौंध होना है।

महोत्सव में शामिल होने के लिए सिर्फ उत्तर प्रदेश से ही नहीं देश के अन्य प्रदेशों से भी मेहमान पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार शाम को ही सपरिवार सैफई पहुंच गए। सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव भी इस समारोह में पहुंच सकते हैं।

सवा लाख वाट के म्यूजिक सिस्टम का धूम धड़ाका, ढाई लाख वाट की स्टेज लाइट की चमक के बीच बॉलीवुड स्टारों की परफार्मेंस दर्शकों को स्वप्नलोक में होने का अहसास कराएगी।

रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण भी!

media coverage ban in saifai mahotsav

हॉट स्टार रणबीर कपूर अपने मसल्स और एक्टिंग से दर्शकों को वाह-वाह करने पर मजबूर करेंगे तो दीपिका पादुकोण के ठुमके मदहोश करेंगे। बिग बॉस सलमान खान दबंगई दिखाएंगे तो धकधक गर्ल दीवाना बनाएंगी।

एलीना डिक्रूज की नाजुक अदाएं प्रेमी दिलों को आह करने पर मजबूर करेंगी। बिग बॉस फेम सना खान, नवोदित स्टार आलिया भट्ट भी हॉट परफार्मेंस से पंडाल का माहौल और रंगीन करेंगी।

रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव के समापन समारोह में शरीक होने प्रदेश के कई मंत्रियों के अलावा दूसरे प्रदेशों से भी खास मेहमान आ रहे हैं। सैफई और इटावा के सभी सरकारी डाक बंगलों के अलावा होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशालाएं हाउसफुल हो चुकी हैं।

चार हजार पुलिसकर्मी तैनात!

media coverage ban in saifai mahotsav

रविवार की रात नौटंकी कार्यक्रम के बीच हुए बवाल और तोड़फोड़ पर सतर्क हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बहुत सख्त कर दी है। अराजकतत्वों पर नजर रखने के लिए पंडाल में अंदर और बाहर 36 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था में दो पुलिस अधीक्षक, चौदह एडिशनल एसपी, 35 सर्किल ऑफिसर, पांच थानाध्यक्ष, 260 सब इंस्पेक्टर, 1100 सिपाही सहित 80 महिला सिपाही तैनात रहेंगी।

कार्यक्रम में अराजकता न हो इसके लिए एक कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स भी लगाई जाएगी। पांच कंपनी पीएसी और एक कंपनी (रैपिड रिस्पांस फोर्स) आरआरएफ तैनात रहेगी।

सैफई पर मेहरबान अखिलेश!

media coverage ban in saifai mahotsav

यूपी के सीएम अखिलेश यादव की निगाहें अपने गांव सैफई पर बहुत मेहरबान हैं। सरकार बनने के बाद से अब तक वे सैफई को 334 करोड़ की सौगात दे चुके हैं जबकि यूपी के हजारों गांव अभी भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। सैफई में पांच करोड़ रुपये की लागत से एक स्पोर्ट्स कॉलेज बनाए जाने की योजना है।

यह कक्षा छह से कक्षा 12 तक के लड़कों के लिए होगा जो 71.25 एकड़ में बनाया जाएगा। इसमें एक हॉस्टल भी होगा, एथलेटिक ट्रैक होगा, स्वीमिंग पूल होगा, फुटबॉल, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल के कोर्ट होंगे, साथ ही एक इनडोर हॉल और एक मल्टी-पर्पस हॉल भी होगा।

3.11 करोड़ की लागत से एक टूरिज़्म कॉम्पलेक्स बनाए जाने की योजना है। 42 करोड़ रुपये की लागत से एक ट्रॉमा और बर्न सेंटर बनाया जा रहा है। इस सेंटर के निर्माण की जिम्मेदारी पिछले साल उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को दी गई थी। 103.21 करोड़ रुपये की लागत से अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए स्विमिंग पूल्स बनाए जाना कैबिनेट द्वारा नवंबर 2012 में स्वीकृत किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed