{"_id":"0eb505cd3202345227c96ddb232ea971","slug":"media-boycott-shahrukh-khan-press-conference-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरूख खान की प्रेस कांफ्रेस का मीडिया ने किया बहिष्कार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शाहरूख खान की प्रेस कांफ्रेस का मीडिया ने किया बहिष्कार
एजेंसी/चेन्नई।
Updated Sat, 04 Oct 2014 08:06 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी फिल्म ‘हैपी न्यू ईयर’ की टीम के प्रेस कांफ्रेंस में निर्धारित समय से चार घंटे की देरी से पहुंचने के कारण मीडिया ने उनका बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि 48 वर्षीय शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी और सोनू सूद शुक्रवार को शाम 4.30 बजे मीडियाकर्मियों से मिलने वाले थे लेकिन रात आठ बजे तक न तो आयोजक और न ही कोई कलाकार यह बताने के लिए मौजूद नहीं थे कि प्रेस कांफ्रेंस में क्यों देरी हो रही है।
विज्ञापन
देरी के बारे में पूछे जाने पर पीआर टीम के एक अधिकारी ने पत्रकारों से उलटे यह कहा कि आप इवेंट कवर करने क्यों समय पर आ गए। इसके बाद पत्रकार नाराज हो गए।
विज्ञापन
बाद में मौके पर पहुंचे शाहरुख ने पत्रकारों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने सभी मीडियाकर्मियों को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू देने का वादा किया। फिर भी पत्रकार नहीं माने। पत्रकारों ने शाहरुख से कहा कि वे उनके खिलाफ नहीं है लेकिन इवेंट का आयोजन करने वालों के व्यवहार नाराज हैं।