'मोदी के राज में हर तीन मिनट में एक बलात्कार'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
"नरेंद्र मोदी के राज्य में हर तीन मिनट में एक बलात्कार हो रहा है।" ये कहना है आम आदमी पार्टी की नेता और समाजसेवी मेधा पाटेकर का। वह बुधवार को वाराणसी में विभिन्न महिला संगठनों की ओर से आयोजित एक सभा में शामिल होने पहुंची थी।
पराड़कर भवन में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा, "गुजरात में कुपोषण और बीमारी से बच्चियों की मौत हो रही है। महिलाओं की सुरक्षा का मोदी का दावा एक छलावा मात्र है।"
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वर्तमान में गुजरात में एक हजार पुरुषों पर 890 महिलाएं है। इसकी प्रमुख वजह भ्रूण हत्या और न्यूनतम स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है।
सामाजिक महिला संगठनों की हुई बैठक
दूसरी ओर ऐपवा (आल इंडिया पीपुल्स वीमेन एसोसिएशन) की कविता कृष्णन ने कहा, "काशी की धरती पर होने वाला यह चुनाव एक ऐतिहासिक चुनाव है। यहां से ही देश का राजनीतिक भविष्य तय होगा।"
उन्होंने कहा, "ज्यादातर राजनीतिक दल महिला मुद्दों को नजरअंदाज कर रहे हैं। भाजपा के कई सहयोगी संगठन शिवसेना, बजरंग दल आदि न केवल महिला विरोधी सोच रखते हैं बल्कि महिलाओं पर अपनी सोच थोपने के लिए हिंसा का रास्ता भी अपनाते हैं।"
कविता ने सभी पार्टियों को महिला विरोधी बताते हुए आम आदमी पार्टी का जमकर समर्थन किया। इस मौके पर अरुंधति गुप्ता, साइना रिजवी, जागृति राही, विनीता चंद्रा, प्रो. आनंद कुमार और कुसुम वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।